Homeदेशनीतीश को कंट्रोल करती है BJP, तीन-चार लोग चला रहे बिहार, राहुल...

नीतीश को कंट्रोल करती है BJP, तीन-चार लोग चला रहे बिहार, राहुल का NDA पर हमला

Published on

 

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में प्रचार करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। यहां महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए राहुल गांधी ने एनडीए पर जोरदार हमला बोला।भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि बिहार में अदाणी को 2 रुपये में जमीन मिल जाता है।लेकिन देश के बनाने वाले बिहारियों को अब तक कुछ नहीं मिला। वहीं, सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश जी का रिमोट बीजेपी के हाथ में है।बिहार को तीन-चार लोग कंट्रोल करते हैं। वह जैसा चाहते हैं बिहार में वैसा ही होता है।

मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के लोगों ने हर प्रदेश की मदद की, लेकिन बिहार में ही बिहारियों का कोई भविष्य नहीं है।यही है बिहार की सच्चाई।बिहार के लोग पूरे देश में शहर बनाते हैं, उद्योग चलाते हैं, लेकिन अपने ही प्रदेश में उन्हें रोजगार नहीं मिलता।

हाल ही में भागलपुर में अदाणी को 1 रुपये में जमीन मिलने का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि क्या आप ऐसा प्रदेश चाहते हैं जहां अदाणी को एक रुपये में जमीन मिले और आम लोगों को कुछ न मिले? बिहार को ऐसा शासन चाहिए जो उद्योग लगाए, युवाओं को रोजगार दे और राज्य को आत्मनिर्भर बनाए।उन्होंने आगे कहा कि किसी भी चीज को बदलने के लिए 20 साल कम नहीं होता। लेकिन बिहार में पिछले दो दशक से कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार की 20 साल पुरानी सरकार के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में कोई काम नहीं हुआ। लोग आज भी बाहर जाने के लिए मजबूर है। इसलिए अब वक्त आ गया है कि अब बिहार में पढ़ाई, दवाई और कार्रवाई वाली सरकार बने।

एनडीए पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश जी का रिमोट बीजेपी के पास है। बिहार को तीन-चार लोग कंट्रोल करते हैं, जिन्हें न बिहार के सामाजिक न्याय से मतलब है और न युवाओं के भविष्य से।हमने जब वोट चोरी के मुद्दे पर यात्रा निकाली तो जनता के जोश ने बताया दिया कि अब राज्य में बदलाव तय है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...