Homeदेशदिल्ली शराब घोटाले के लिए बीजेपी ने केजरीवाल को ठहराया जिम्मेदार,कहा जांच...

दिल्ली शराब घोटाले के लिए बीजेपी ने केजरीवाल को ठहराया जिम्मेदार,कहा जांच एजेंसी करे पूछताछ

Published on

न्यूज़ डेस्क
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी अब मुख्यमंत्री केजरीवाल पर वार कर रही है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से बीजेपी घोटाले के खिलाफ जन जागरण अभियान चला रही है। आज भी बीजेपी के नेताओं ने केजरीवाल पर वार किया और कहा कि शराब घोटाले का असली किंगपिन केजरीवाल हैं और ईडी ,सीबीआई को इस मामले की जांच करनी चाहिए। बीजेपी ने केजरीवाल से इस्तीफे की भी मांग की है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, भाजपा विधायक एवं दिल्ली विधान सभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं अन्य नेताओं ने शराब घोटाले का असली सूत्रधार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज जन जागरण अभियान का दूसरा दिन है और इस अभियान के माध्यम से दिल्ली की जनता के बीच भाजपा एक विशेष संदेश पहुंचाने की कोशिश कर रही है कि अपने आप को कट्टर ईमानदार कहने वाले अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री कितने बड़े भ्रष्टाचारी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में करोड़ों रुपये के हुए शराब घोटाले के सूत्रधार अरविंद केजरीवाल हैं जिसका खुलासा सीबीआई ने अपनी जांच रिपोर्ट में किया है।

सचेदवा ने आगे कहा कि केजरीवाल और उनके भ्रष्टाचारी मंत्रियों को दिल्ली की सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। आज केजरीवाल राजनीति में इस हद तक गिर चुके हैं कि मनीष सिसोदिया को जेल से छुड़ाने के लिए बच्चों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन शायद वह भूल रहे हैं कि सिसोदिया शिक्षा मंत्री के साथ एक शराब मंत्री हैं जिन्होंने करोड़ों रुपये का घोटाला अपने शराब के सरगनाओं के साथ मिलकर किया है और इन सभी भ्रष्टाचारों की उत्पति केजरीवाल के घर से हुई है।

दिल्ली विधान सभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि शराब घोटाले में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार करके केजरीवाल अब खुद को नहीं बचा सकते हैं क्योंकि जिस कैबिनेट बैठक में इस शराब घोटाले को मंजूरी दी गई उसकी अध्यक्षता खुद अरविंद केजरीवाल कर रहे थे।

बिधूड़ी ने कहा कि नॉन कनफर्मिंग और आवासीय क्षेत्रों में शराब के ठेके खोलने की मंजूरी भी उनकी अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में दी गई। इसके अलावा ऐसे सबूत भी मिले हैं जिनमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बिचौलियों से फोन पर बात कराई गई है। ऐसे हालात में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी सीबीआई और ईडी द्वारा पूछताछ की जानी चाहिए।

Latest articles

वक्त न हो या मन न करे तो कैसे रहें फिट?

अक्सर फिट रहने की बात आते ही हमें जिम जॉइन करने, पहाड़ों पर दौड़ने...

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...

More like this

वक्त न हो या मन न करे तो कैसे रहें फिट?

अक्सर फिट रहने की बात आते ही हमें जिम जॉइन करने, पहाड़ों पर दौड़ने...

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...