Homeदेशबिहार में रक्षाबंधन से छठ तक की छुट्टियों में कटौती, भड़के केंद्रीय...

बिहार में रक्षाबंधन से छठ तक की छुट्टियों में कटौती, भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

बिहार के सरकारी स्कूलों की छुट्टियों में कटौती की गई है। रक्षाबंधन के मौके पर सरकारी स्कूलों में अब अवकाश नहीं रहेगा।शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के निर्देश के बाद माध्यमिक शिक्षा कार्यालय की ओर से स्कूलों की छुट्टियों में बदलाव किया गया है। इस साल दिवाली से छठ तक विभिन्न पर्व एवं त्योहार पर छुट्टियां घटकर आधी कर दी गई है।इस मुद्दे पर अब बिहार में राजनीति भी शुरू हो गई है।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए इसकी तुलना सरिया कानून से की है।

रक्षाबंधन से लेकर छठ तक कई दिनों की छुट्टियां विलोपित

राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में रक्षाबंधन को लेकर 31 अगस्त को छुट्टी घोषित थी,जिसमें अब बदलाव कर दिया गया है।शिक्षा विभाग ने मंगलवार की शाम को अभी से लेकर दिसंबर तक स्कूलों की छुट्टी में कटौती करने का आदेश जारी किया है।अभी से दिसंबर तक दिवाली और छठ समेत विभिन्न पर्व त्योहारों पर स्कूलों में 23 दिनों की छुट्टियां हुआ करती थी, जिसे अब घटाकर 11 दिन कर दिया गया है।छुट्टियों की इस सूची में रक्षाबंधन की छुट्टी को शामिल ही नहीं किया गया है ।

विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर प्रारंभिक कक्षा से लेकर उच्च माध्यमिक कक्षा तक के स्कूलों में छुट्टियों की नई तिथि जारी की गई है। दुर्गा पूजा में स्कूलों में पहले 6 दिन की छुट्टी हुआ करती थी, जिसे घटाकर रविवार जोड़कर तीन दिनों का कर दिया गया है।पहले दिवाली से छठ 13 नवंबर से 21 नवंबर तक छुट्टी थी।अब दिवाली पर 12 नवंबर,चित्रगुप्त पूजा पर 15 नवंबर और छठ पूजा पर 19 एवं 20 नवंबर को छुट्टी रहेगी।

संभव है कल बिहार में सरिया कानून ही लागू कर दिया जाए:गिरिराज सिंह

हिंदू त्योहारों पर छुट्टियों में कटौती के बाद नीतीश सरकार बीजेपी के निशाने पर आ गई है।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा दुर्गा पूजा दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। कल संभव है कि बिहार में सरिया कानून लागू कर दिया जाए और हिंदू त्योहारों को मानने पर रोक लगा दिया जाए।

शिक्षा विभाग ने दिया आरटीई का हवाला

शिक्षा विभाग ने कहा है कि शिक्षा का अधिकार कानून 2009 में पहले से पांचवी तक कम से कम 200 दिन तथा छठी से आठवीं तक की कक्षाओं में कम से कम 220 दिनों तक कक्षा चलाए जाने का प्रावधान है।रक्षाबंधन के दिन 31 अगस्त को राज्यकर्मी प्रतिबधित अवकाश ले सकेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गई।

 

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...