एमपी में बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, केंद्रीय मंत्री और सांसद शामिल

0
258

बीरेंद्र कुमार झा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार रात दूसरी लिस्ट जारी कर दी। लगातार दो दशक तक शासन के बाद एंटी – इनकंबेंसी को बेहतर करने के लिए पार्टी ने दिग्गजों की फौज उतार दी है। पार्टी ने दूसरे लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्री और चार सांसदों समेत कई बड़े चेहरों को टिकट देकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। टिकट पाने वालों में पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीयभी शामिल हैं, जिन्हें इंदौर- 1सीट से उतारा गया है। हालांकि खुद विजयवर्गीय लिस्ट में अपना नाम देखकर हैरान है। उन्होंने बताया कि कैसे पार्टी ने संकेत दिया था लेकिन वह समझ नहीं पाए थे।

टिकट की सूची में नाम देख आश्चर्यित

बीजेपी की दूसरी लिस्ट पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में कैलाश विजयवर्गीय ने हैरानी जताने के बाद कहा कि वह पार्टी के सिपाही हैं और पार्टी की तरफ से जो भी काम उन्हें दिया गया है, उसे वे पूरा करेंगे।पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में पार्टी के मजबूती के लिए काम कर चुके विजयवर्गीय ने बातचीत में कहा कि यह पार्टी का आदेश है।पहले मुझे सिर्फ इतना कहा गया था कि कोई काम दिया जाएगा जिसे मैं ना नहीं कहूंगा। जब टिकट की घोषणा हुई तो मुझे भी आश्चर्य हुआ।लेकिन मैं पार्टी का सिपाही हूं और जो पार्टी मुझे जो भी करने की कहेगी मैं उसे करूंगा।

पहले नहीं लड़ना चाहता था चुनाव

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा मैंने तो कहा था कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता हूं।पार्टी के हमारे वरिष्ठ नेताओं का निर्देश परसों मुझे मिल गया था।मैं असमंजस में था, लेकिन आज अचानक घोषणा कर दी तो मैं खुद ही आश्चर्यचकित रह गया। मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मुझे पार्टी ने फिर से चुनावी राजनीति में भेजा है। मैं इसमें भी कोशिश करूंगा कि पार्टी की मुझसे जो अपेक्षा है, मैं उसे पूरा करूं।

पहली बार चुनाव लड़ने की खुशी,जन्मभूमि -कर्मभूमि की सेवा का अवसर

वहीं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने टिकट मिलने पर कहा कि पहली बार में विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा। पार्टी के इस फैसले के लिए मैं उनके प्रति अपना अपना आभार व्यक्त करूंगा। दूसरी ,मेरे लिए यह खुशी की बात है कि मैं अपनी जन्मभूमि – कर्मभूमि में पहली बार चुनाव लड़ूंगा। मुझे यह सूचना छिंदवाड़ा की धरती पर मिली है तो मैं अपना संकल्प दोहराता हूं कि 2020 का चुनाव मैंने बहुत नजदीकी से देखा है। जिस तरह तब कांग्रेस ने छिंदवाड़ा में खाता नहीं खोला था, मैं संकल्प दोहराता हूं कि 2023 में भी छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस को खाता नहीं खोलना दूंगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here