Homeदेश 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP-JDU, नहीं रहा कोई बड़ा भाई, फायदे...

 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP-JDU, नहीं रहा कोई बड़ा भाई, फायदे में रहे चिराग

Published on

बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर साफ हो गई। इस चुनाव में जदयू और भाजपा में से कोई बड़ा भाई नहीं होगा, बल्कि दोनों पार्टियां 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। दिल्ली और पटना में सीट बंटवारे को लेकर कई बैठकों का दौर चला, इसके बाद सीट शेयरिंग पर मुहर लगी। एनडीए सीट शेयरिंग के अनुसार, भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी, जबकि सहयोगी दल लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, आरएलएम और हम को 6-6 सीटें मिली हैं।

बीजेपी के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी घोषणा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, ‘एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है। जदयू 101, भाजपा 101, लोजपा (रामविलास) 29, राष्ट्रीय लोक मोर्चा छह और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा छह।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘एनडीए के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता साथी इसका हर्ष के साथ स्वागत करते हैं और नीतीश कुमार को प्रचंड बहुमत के साथ फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित एवं एकजुट हैं। बिहार है तैयार ,अबकी बार एनडीए सरकार

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर इस जानकारी को शेयर किया है। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और जनता दल (यूनाइटेड) के नेतृत्व वाले एनडीए और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल के महागठबंधन के बीच माना जा रहा है।

एनडीए में इस बार बिहार में 5 पार्टियां शामिल हैं।।इन 5 पार्टियां में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, एलजेपी (रामविलास) राष्ट्रीय लोक मोर्चा , जेडीयू और बीजेपी शामिल हैं।

Latest articles

बच्चों को कफ सिरप देने का सही उम्र

बच्चों को कफ सिरप देने की क्या है सही उम्र? एक्सपर्ट से जानेंभारत एक...

चुनाव से पहले महागठबंधन को झटका,कम सीट मिलने से नाराज पार्टी ने किया किनारा

बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को करारा झटका लगा है।पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक...

PM मोदी को मिला गाजा शांति सम्मेलन का न्योता, जानें भारत से कौन होगा शामिल

गाजा शांति योजना के पहले चरण के तहत हुए गाजा में युद्धविराम के बाद...

स्किन पर दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं खतरे का लेवल पार कर चुका कोलेस्ट्रॉल

अधिकतर लोग सिरदर्द, थकान या सीने में दर्द को हाई कोलेस्ट्रॉल की निशानी मानते...

More like this

बच्चों को कफ सिरप देने का सही उम्र

बच्चों को कफ सिरप देने की क्या है सही उम्र? एक्सपर्ट से जानेंभारत एक...

चुनाव से पहले महागठबंधन को झटका,कम सीट मिलने से नाराज पार्टी ने किया किनारा

बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को करारा झटका लगा है।पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक...

PM मोदी को मिला गाजा शांति सम्मेलन का न्योता, जानें भारत से कौन होगा शामिल

गाजा शांति योजना के पहले चरण के तहत हुए गाजा में युद्धविराम के बाद...