Homeदेशआंध्रा में टूट रहा है जगन रेड्डी और बीजेपी का सद्भाव,अमित शाह...

आंध्रा में टूट रहा है जगन रेड्डी और बीजेपी का सद्भाव,अमित शाह ने लगाए जगन मोहन पर भ्रष्टाचार के आरोप 

Published on


अखिलेश अखिल 

लम्बे समय से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और बीजेपी के बीच खूब गलबहियां चल रही थी लेकिन अब जैसे -जैसे लोकसभा और आंध्र प्रदेश के विधान सभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं ,बीजेपी की तल्खी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। अब बीजेपी ने जगन मोहन रेड्डी पर हमला करना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों आंध्रा की यात्रा पर गए गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्रा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि जगन मोहन रेड्डी की सरकार ने प्रदेश में कुछ भी नहीं किया है। यह सरकार ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार में लिप्त है। शाह ने कहा कि दिल्ली की मोदी सरकार जो भी पैसा यहाँ भेजती है जगन के लोग लूट कर खा जाते हैं। शाह ने यह भी कहा कि जगन खुद को किसानो के नेता कहते हैं लेकिन उन्हें शर्म आणि चाहिए कि उनके राज्य में सबसे ज्यादा आत्महत्या किसान ही कर रहे हैं।    
      बता दें कि  अभी तक जगन का पूरा सद्भाव केंद्र सरकार के प्रति था और भाजपा भी सद्भाव दिखाती थी। भाजपा की प्रदेश कमेटी के नेता कुछ हमले करते थे लेकिन राष्ट्रीय नेता उनके बारे में कुछ भी निगेटिव नहीं बोलते थे। वे भी हर मुद्दे पर केंद्र में भाजपा सरकार का साथ देते थे। लेकिन जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है और राज्य की  मुख्य विपक्षी पार्टी टीडीपी के साथ भाजपा के तालमेल की बातें आगे बढ़ रही हैं वैसे वैसे भाजपा का नजरिया बदल रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चेन्नई के बाद आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने जगन मोहन की सरकार पर जमकर हमला बोला।
              अमित शाह के हमले के बाद  जगन की पार्टी के नेता और सांसद विजयसाई रेड्डी ने पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था लेकिन वह वादा पूरा नहीं किया। दोनों पार्टियों में यह आरोप प्रत्यारोप इसलिए शुरू हुआ है क्योंकि अगले साल मई में लोकसभा के साथ ही विधानसभा का चुनाव है और उससे पहले भाजपा अपनी पुरानी सहयोगी टीडीपी से तालमेल करने जा रही है। कुछ दिन पहले टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। 
   ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या आंध्रा के सियासी समीकरण बदल रहे हैं ? जानकार कह रहे कि जो हालत आंध्रा में है और जिस तरह से बीजेपी की नजदीकियां टीडीपी के साथ बढ़ रही है उससे साफ़ हो गया है कि  आँध्रप्रदेश में बीजेपी और टीडीपी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में जगन के पास यही विकल्प है कि वे विपक्षी एकता के साथ खड़े हो जाए या फिर अकेले चुनाव लड़ने को तैयार रहे। जगन की दिक्कत यही है कि  किसी भी सूरत में कांग्रेस  नहीं चाहते। लेकिन जिस तरह के समीकरण बन रहे हैं उससे तो यही लगता है देर सबेर जगन को कोई बड़ा फैसला लेना होगा। 

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...