Homeदेशसंसद में आज राहुल गाँधी की इंट्री होते ही बीजेपी ने कांग्रेस पर...

संसद में आज राहुल गाँधी की इंट्री होते ही बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया चीन से फंडिंग लेने का आरोप 

Published on


न्यूज़ डेस्क 
संसद में आज राहुल गाँधी की फिर से इंट्री हो गई। राहुल गाँधी संसद पहुंचे। लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू ही बीजेपी के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस को लपेटे में लिया और चीन के साथ मिलकर देश के खिलाफ माहौल ख़राब ख़राब करने का आरोप लगाया। दुबे ने कांग्रेस के साथ ही न्यूस पोर्टल न्यूज़ क्लिक पर भी हमला किया और कहा कि यह न्यूज़ पोर्टल चीन के फंडिंग से चल रहा है और यह देश के  खिलाफ अभियान चलाता है। इसे जल्द ही बंद किया जाना चाहिए। दुबे के इस बयान के बाद संसद में हंगामा हो गया। विपक्षी पार्टियां नाराज हो गई और सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। बता दें कि जिस समय निशिकांत दुबे कांग्रेस पर हमला कर रहे थे उस समय राहुल गाँधी लोकसभा में बैठे सब सुन रहे थे।            
 निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की एक खबर में प्रवर्तन निदेशालय  के छापों के हवाले से खुलासा किया गया है कि न्यूज क्लिक को भारत के खिलाफ माहौल बनाने के लिए चीन से किस तरह पैसे मिले और वह धन किस तरह नक्सलियों और अन्य लोगों को पहुंचाया गया। वहीं, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इस बयान को कार्यवाही से हटाने की मांग की है। 
                    दुबे ने आरोप लगाया कि न्यूज क्लिक वेबसाइट का प्रमुख ‘देशद्रोही टुकड़े-टुकड़े गिरोह का’ एक सदस्य है. झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया, ‘‘जब भारत पर संकट आया… 2005 से लेकर 2014 तक चीन सरकार ने कांग्रेस को पैसा दिया. जिसका एफसीआरए लाइसेंस भारत सरकार ने निरस्त किया। ”
           बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया, ‘‘2008 में जब ओलंपिक (चीन में) हुआ तब कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आमंत्रित किया गया था और 2017 में डोकलाम के समय ये (कांग्रेस नेता) चीनी लोगों के साथ बात कर रहे थे। ” जब निशिकांत दुबे ये आरोप लगा रहे थे तब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी सदन में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की ‘हिंदी चीनी भाई-भाई’ की नीति को बढ़ाना चाहते हैं और देश का विभाजन करना चाहते हैं। दुबे ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस चीन के साथ मिलकर देश को तहस-नहस करना चाहती है।” उन्होंने आगे कहा, ‘‘कांग्रेस को चीन से जितना अनुदान मिला है, सरकार को उसकी जांच करानी चाहिए और कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिहाज से अवैध घोषित कर देना चाहिए। ‘

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...