कनाडा विवाद के बीच अमेरिका भारत के विदेश मंत्रियों की मुलाकात

0
352

बीरेंद्र कुमार झा

एक खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या पर भारत और कनाडा के बीच जारी कूटनीतिक ताना- तानी के बीच गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की तथा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तौर तरीकों पर चर्चा की। विदेश विभाग में इस भेंट वार्ता से पहले एंटनी ब्लिंकन के साथ मीडिया के सामने एस जयशंकर ने कहा कि यहां आकर अच्छा लगा। जी-20 सम्मेलन के लिए सभी तरह के सहयोग के लिए अमेरिका को धन्यवाद।

भेंटवार्ता की विषय – वस्तु को लेकर साधी चुप्पी

एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि जी- 20 और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के समय पिछले कुछ सप्ताह में विभिन्न मौके पर उनकी अच्छी चर्चा रही है। उन्होंने कहा कि वह अपने भारतीय समकक्ष के साथ चर्चा को लेकर आशान्वित है।वैसे दोनों नेताओं ने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।दोनों पक्षों के अधिकारी इस भेंट वार्ता को लेकर चुप्पी साधे रहे, लेकिन अमेरिका के दो दोस्तों के बीच हाल का कूटनीतिक संकट इस चर्चा में प्रमुखता से छाए रहने की संभावना है

कनाडा में सिक्ख अलगाववादी निज्जर का भी उठ सकता है मामला

।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने संवाददाताओं को बताया कि मैं इस बारे में कोई पूर्वानुमान नहीं व्यक्त करना चाहता हूं कि वह (ब्लिंकन) बैठक में जयशंकर के साथ क्या बातचीत करेंगे, लेकिन जैसा कि हमने स्पष्ट किया है कि निज्जर की हत्या का मामला हमने उठाया है ,हमने भारत को कनाडा की जांच में सहयोग करने को कहा है और हम आगे भी उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करना जारी रखेंगे।

निज्जर की हत्या से पहले ही तय हो गई थी यह बैठक

दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बैठक की यह योजना कनाडा संकट से काफी पहले तैयार हो गई थी। अमेरिका इस साल की शुरुआत में ब्रिटिश कोलंबिया में सिक्ख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा की जांच में भारत से सहयोग करने की अपील कर रहा है।कनाडा ने भारत पर ब्रिटिश कोलंबिया में सिक्ख आतंकवादी l हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। भारत ने कनाडा के इस आरोप को निराधार बताते हुए कहा है कि कनाडा इस समय आतंकवादियों का बड़ा अड्डा बन गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here