Homeदेशबिहार जहरीली शराब कांड : विधानसभा में BJP ने पूछा नीतीश से...

बिहार जहरीली शराब कांड : विधानसभा में BJP ने पूछा नीतीश से सवाल-गोपालगंज में मुआवजा तो सारण में क्यों नहीं?

Published on

पटना: बिहार के सारण में जहरीली शराब से अब तक 85 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। आरोपियों के ठिकानों पर बिहार पुलिस लगातार छापेमारी कर कई गिरफ्तारियां कर चुकी है। इस बीच बिहार विधानसभा में सोमवार को भी जहरीली शराब से हुई मौतों पर हंगामा हुआ।

भाजपा ने विधानसभा में उठाया जहरीली शराब से हुई मौतों का मामला

मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने सदन की कार्रवाही शुरू होते ही मृतकों के परिजनों को मुआवजे की मांग करते हुए विधानसभा में जोरदार हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने सदस्यों को अपने स्थान पर जाने के लिए निवेदन करते रहे, लेकिन सदन में हंगामा जारी रहा।

नेता प्रतिपक्ष ने की न्यायिक जांच की मांग

हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा को बोलने का मौका दिया। सिन्हा ने हंगामे के बीच सारण में जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजे की मांग करते हुए इस मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जब गोपालगंज में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद मुआवजा दिया जा सकता है, तो सारण में क्यों नही। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि मृतकों के प्रति सदन में शोक प्रकट किया जाए।

स्थगित करनी पड़ी सदन की कार्रवाही

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के अपनी बात रखने के बाद फिर से हंगामा होने लगा। इस दौरान विपक्षी सदस्य पोस्टर लेकर फिर से वेल में आ गए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल को पोस्टर लेने का आदेश दिया। हंगामा जारी रहने के कारण सदन को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित किया गया।

Latest articles

CJI सूर्यकांत बोले- जब न्याय में देरी होने लगे तो समझो सब बर्बाद

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने न्याय व्यवस्था पर बेहद कड़ा बयान दिया...

पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी! अगर बायकॉट किया तो झेलनी होंगी खौफनाक सजाएं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नजदीक आते ही क्रिकेट की दुनिया में भूचाल आ...

शिबू सोरेन को पद्म भूषण,धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

60 के बाद शरीर देता है साफ संकेत, जानें दर्द और असहजता में फर्क

उम्र बढ़ना जीवन की एक आम प्रक्रिया है और इसके साथ शरीर में बदलाव...

More like this