Homeदेशबिहार: मारा गया आदमखोर बाघ, 6 महीने में 11 लोगों का कर...

बिहार: मारा गया आदमखोर बाघ, 6 महीने में 11 लोगों का कर चुका था शिकार

Published on

पटना: आखिरकार आतंक के पर्याय का अंत हो ही गया । शनिवार की दोपहर होते-होते बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में अब तक 11 लोगों को मौत के घाट उतार चुका आदमखोर बाघ को मार दिया गया। उसे वन विभाग की टीम ने जंगल में मार गिराया। दरअसल, वाल्मिकी टाइगर रिजर्व में शनिवार को आदमखोर बाघ ने एक बार फिर से दो लोगो को अपना शिकार बनाया था। यहां लगातार तीसरे दिन आदमखोर बाघ ने एक महिला और उसकी 07 वर्षीय बेटे को मारा था।

जिला प्रशासन के आदेश पर मारा गया आदमखोर बाघ

जिला प्रशासन के आदेश पर इस आदमखोर बाघ को मार दिया गया है। पिछले कुछ दिनों में बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा में इस बाघ ने 11 लोगों की जान ले ली थी। वन विभाग द्वारा मारे गए आदमखोर की तस्वीरें भी सामने आई हैं। बाघ के मारे जाने के बाद भारी संख्या में ग्रामीण दिखाई दे रहे हैं।

वन विभाग की 400 से ज्यादा लोगों की टीम जुटी थी अभियान में

वन विभाग की 400 से ज्यादा लोगों की टीम पिछले 24 घंटे से बाघ को मारने की तलाश में जुटी थी। लेकिन बाघ को तलाश पाने में टीम को शनिवार सुबह तक सफलता नहीं मिल सकी थी। इसके बाद करीब 7 घंटे का ऑपरेशन चला और बाघ को मारने में सफलता मिली।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this