Homeदेशबिहार के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल हुए शोषण के शिकार, महिला ने...

बिहार के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल हुए शोषण के शिकार, महिला ने कहा-‘तुमको बर्बाद कर देंगे नहीं तो दो 50 लाख रुपए’

Published on

विकास कुमार
बिहार के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल को एक महिला ने ब्लैकमेल करने की कोशिश की है। एक महिला ने आरजेडी नेता वृषिण पटेल के वॉट्सएप पर अश्लील फोटो भेजकर 50 लाख रुपए की डिमांड की है। महिला ने वॉट्सएप कॉल में पटेल से कहा कि अगर उन्होंने 50 लाख रुपए नहीं दिए तो उन्हें बर्बाद कर दिया जाएगा। इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री वृषिण पटेल ने बिहार आर्थिक अपराध इकाई में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस भी अपने स्तर पर इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच कर रही है।

वहीं ब्लैकमेल का शिकार होने वाले पूर्व मंत्री वृषिण पटेल ने बताया कि अक्टूबर महीने में एक महिला मिलने के लिए मेरे आवास पर आई थी। वो मिलने की जिद कर रही थी,इस पर मेरे स्टाफ ने उसे मिलने के लिए भेज दिया था। उस वक्त महिला ने कहा कि वो विधायक बनना चाहती है। उसने पूछा कि इसके लिए उसे क्या करना होगा। इस पर मैंने उसे पार्टी से जुड़ने को कहा। मैंने महिला से कहा कि आपको पार्टी कार्यालय आकर सदस्यता ग्रहण करनी होगी। फिर जमीनी स्तर पर काम करना होगा और अपने क्षेत्र में संगठन को मजूबत करना होगा। इसके बाद महिला चली गई। फिर बात आई गई हो गई। महिला ने उसके बाद कोई संपर्क नहीं किया।

पटेल ने बताया कि अक्टूबर महीने में उस महिला ने एडिट करके अश्लील फोटो भेजा था। कुछ देर बाद फोटो खुद ब खुद डिलीट हो गई। इसके बाद बीते दिनों महिला का वॉट्सएप पर कॉल आया और उसने 50 लाख रुपए की डिमांड की। महिला ने पटेल को धमकी दी कि अगर उसे 50 लाख रुपए नहीं दिए तो वह उनका राजनीतिक करियर बर्बाद कर देगी। इस धमकी के बाद वृषिण पटेल ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उम्मीद है कि पुलिस पटेल को इंसाफ दिलाएगी और धमकी देने वाली महिला को सख्त से सख्त सजा दिलाएगी।

Latest articles

12 सीटों पर महागठबंधन की आपसी फाइट,बिहार की ‘दोस्ताना जंग’ में नफा- नुकसान

बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति न...

सीएम नीतीश ने बताया बिहार में कैसा है माहौल, बोले- याद कीजिये क्या स्थिति थी

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित...

आपके परिवार के लिए कितने लीटर वाला गीजर रहेगा परफेक्ट? दूर करें कन्फ्यूजन

इस महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में ठंडक अब धीरे-धीरे बढ़ रही...

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर होने पर तेजी से सड़ने लगती है किडनी

डायबिटीज़ और हाई ब्लड प्रेशर दोनों “साइलेंट डिज़ीज़” हैं, जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर...

More like this