Homeदेशलाइव वोटिंग प्रक्रिया लागू करने वाला पहला राज्य बिहार 

लाइव वोटिंग प्रक्रिया लागू करने वाला पहला राज्य बिहार 

Published on

बिहार चुनाव की तैयारी पर चुनाव आयोग ने प्रेस वार्ता की। CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार में SIR की प्रक्रिया पूरी तरह सफल रही है। इसके लिए कुमार ने BLO का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि BLO ने अपनी मेहनत से शुद्ध वोटर लिस्ट तैयार किया है।22 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है और इससे पहले चुनाव संपन्न हो जाएंगे।

CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, “BLO जब मतदाता के पास जाए तो मतदाता उन्हें अच्छे से पहचान पाए, इसके लिए उनके लिए भी ID कार्ड शुरू किए गए हैं।अब पोलिंग बूथ के बाहर मोबाइल जमा कर वोट देने की सुविधा की गई है. इससे पहले मोबाइल घर या कहीं और छोड़कर आना होता था।अब बिहार के अलावा देश के किसी भी बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे।

CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार में वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म भी बिहार में लागू कराया जाएगा।बूथ से 100 मीटर की दूरी से हर प्रत्याशी अपने एजेंट को लगा सकते हैं।100 प्रतिशत वेब कास्टिंग हर पोलिंग स्टेशन पर की जाएगी। EVM पर जो बैलेट पेपर होते हैं वो ब्लैक एंड व्हाइट होती थी। इससे पहचान में दिक्कत होती है। इसलिए बिहार के चुनाव से अब सीरियल नंबर का फॉन्ट और उम्मीदवारों की रंगीन फोटो होगा

ज्ञानेश कुमार ने बताया कि अब पोस्टल बैलेट की गिनती इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के राउंड शुरू होने से पहले ही पूरी की जाएगी।चुनाव समाप्त होने के तुरंत बाद कुल वोटर्स की संख्या और वोटिंग टर्नआउट की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। चुनाव संपन्न होने के कुछ ही दिनों के भीतर, सभी दलों को डिजिटल इंडेक्स कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा।

ज्ञानेश कुमार ने कहा कि वोटिंग की लाइन में खड़े वोटर मोबाइल की जरुरत महसूस करते हैं. इसे देखते हुए इस बार मतदान केंद्र पर मोबाइल ले जाने की अनुमति रहेगी। CEC ने बिहार के मतदाताओं से चुनाव महापर्व को छठ और दूसरे त्योहारों की तरह पूरे मन से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी मतदाता अपने दायित्व का निर्वहन करें और वोटिंग अवश्य करें।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...