कमलनाथ के छिंदवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका ,चार दर्जन नेता बीजेपी में शामिल

0
110

न्यूज़ डेस्क
 कमलनाथ आगे क्या करेंगे यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन कमलनाथ ने जो खेल किया उसक असर अब दिखने लगा है। कमलनाथ के छिंदवाड़ा से ही करीब 40 कोंग्रेसी नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के ये नेता कमलनाथ के इशारे पर बीजेपी में गए हैं या कमलनाथ के खिलाफ गए हिन् इसकी जानकारी तो अभी तक नहीं मिली है लेकिन झंकार कह रहे हैं कि कमलनथ जो भी करने जा रहे थे यह सब उसी का परिणाम है।    

बता दें कि मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने छिंदवाड़ा और बालाघाट में रोड शो भी किया। छिंदवाड़ा में सीएम के सामने पांढुर्णा नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे सहित कांग्रेस के 48 कार्यकर्ता पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने लोस चुनावों को लेकर कहा कि पीएम मोदी का ये युग बदलाव का है। इससे कई लोगों का मन डांवाडोल हो रहा है। कोई आज तो कल भाजपा में आएगा, यही सत्य है। सीएम मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के भाषण में कमलनाथ, नकुलनाथ का न नाम लिया और न कोई आरोप लगाए। इस बयान को उनके भाजपा में इंट्री की संभावनाओं से जोड़ा जा रहा है।

सीएम डॉ. मोहन ने कहा कि बहनों, हर 10 तारीख को बराबरी से आपके खाते में लाड़ली बहना योजना के पैसे आ रहे हैं, लेकिन इस बार और जल्दी आने वाले हैं, क्योंकि अगला महीना शिवरात्रि और होली जैसे कई त्यौहार हैं। बीच में खर्च की जरूरत पड़ेगी, इसलिए आपके खाते में 1 तारीख को ही पैसे डाल दिए जाएंगे।

सीएम ने यहां 865 करोड़ रुपए के विकास कामों का लोकार्पण-भूमिपूजन भी किया। सीएम ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री संवैधानिक दायित्व के आधार पर हूं, लेकिन मैं मुख्य सेवक के रूप में अपनी भूमिका निभाने आया हूं। उन्होंने मंडला और बालाघाट ऐसे सभी वन संपदा बाहुल्य जिलों में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खोलने और गांव में नल जल इकाई स्थापित करने की बात कही।

सीएम मोहन यादव ने बालाघाट में कहा कि सरकार वो है, जिसे कार्यों के माध्यम से पहचाना जाए। अटल बिहारी वाजपेई को कौन भूल सकता है, ऐसे व्यक्तित्व जिन्होंने विपक्ष को भी गौरवान्वित किया। जब सरकार चलाई तो लगता था हमारी सरकार है। गरीब से गरीब आदमी के गांव तक प्रधानमंत्री सड़क बनाकर सौगात दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here