Homeदेशगुजरात: भूपेंद्र पटेल आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी समेत...

गुजरात: भूपेंद्र पटेल आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी समेत BJP शासित राज्यों के CM रहेंगे मौजूद

Published on

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐतिहासकि जीत के बाद भूपेंद्र पटेल आज दूसरी बार गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह दोपहर दो बजे होगा।

केंद्रीय मंत्री भी रहेंगे शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद

गांधीनगर के हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

नए चहेरों को बनाया जा सकता है मंत्री

भूपेंद्र पटेल के साथ कुछ नए मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीटों पर जीत दर्ज की है।

लगातार सातवीं बार सत्ता में वापसी की है भाजपा ने

भाजपा की गुजरात विधानसभा चुनावों में यह लगातार सातवीं जीत है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस बार हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बुरा प्रदर्शन किया है, उसे मात्र 17 सीटें ही हासिल हुई। आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत दर्ज की है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this