HomeदेशBharat Jodo Yatra: राहुल की रैली में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे?...

Bharat Jodo Yatra: राहुल की रैली में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे? CM शिवराज बोले- होगी सख्त कार्रवाई

Published on

भोपाल: मध्‍य प्रदेश के खरगोन में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है। कथित वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने जहां इसे भाजपा की साजिश बताया है, वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। भाजपा नेता अमित मा​लवीय ने अपने ट्विटर अकाउंट से वायरल वीडियो को शेयर करते हुए निशाना साधा है।

सीएम शिवराज सिंह बोले-होगी सख्त कार्रवाई

विवाद सामने आने और दोनों दलों की बयानबाजी के बाद शिवराज सिंह ने ट्वीट किया कि भारत जोड़ो यात्रा में विवादित नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है? विवादित नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने भाजपा को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

कांग्रेस ने वायरल हो रहे वीडियो को डॉक्टर्ड वीडियो करार दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, “भारत जोड़ो यात्रा को अपार जन समर्थन मिलता देखकर बौखलाई भाजपा ने यात्रा को बदनाम करने के लिए एक डॉक्टर्ड वीडियो चलाया है। हम इसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही कर रहे हैं। हम भाजपा के ऐसे घिनौने हथकंडों के लिए तैयार हैं। उनको करारा जवाब दिया जाएगा।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this