बीरेंद्र कुमार झा
कनाडा में अज्ञात लोगों द्वारा मारा गया खालीस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर भारत में रहकर भी आतंकी गतिविधियों में शामिल था। 1996 में वह भाग कर कनाडा चला गया। भारतीय एजेंसियों ने निज्जर का डोजियर तैयार कर लिया है। इसमें कहा गया है कि वह 1980 से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। जाली पासपोर्ट के सहारे वह कनाडा गया और वहां लो प्रोफाइल में ट्रक ड्राइवर या फिर प्लंबर बनकर रहने लगा। हथियारों की ट्रेनिंग लेने के लिए वह पाकिस्तान भी गया था। कनाडा में रहते हुए उसने पंजाब में कई हमले
और हत्याएं करवाई थी।
पार्क में ली आतंकी ट्रेनिंग
निज्जर जालंधर के भार सिंह पूरा गांव का रहने वाला था। 80 के दशक में वह खालिस्तान कमांडो फोर्स के साथ काम करता था। वही 2012 में निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स के जगतार सिंह तारा के संपर्क में आया। कई हत्या के मामलों में नाम आने की वजह से निज्जर 1996 में ही कनाडा भाग गया था। कनाडा जाने के बाद ही उसका संपर्क पाकिस्तान के खालीस्तानी संगठन केटीएफ के जगतार से हुआ। 2012 में बैसाखी जत्था का सदस्य बनकर वह पाकिस्तान गया और वहां पूरी आतंकी ट्रेनिंग ली।
कनाडा में बैठकर भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम दिलवाता था निज्जर
जगतार सिंह तारा के साथ मिलकर निज्जर ने पंजाब में आतंकी हमले करने की साजिश रची। उसके गैंग में मनदीप सिंह धालीवाल, सरबजीत सिंह, अनूप वीर सिंह और दर्शन सिंह और फौजी शामिल थे। डोजियर में कहा गया है कि ब्रिटिश कोलंबिया में इन सबको हथियारों की ट्रेनिंग दी गई। 2014 में निज्जर ने सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में भी हमला करवाने की साजिश रची ,लेकिन वह भारत नहीं फंस पाया। उसने अपने मॉड्यूल को पूर्व डीजीपी मोहम्मद इजहार आलम और शिवसेना नेता निशांत शर्मा पर हमला करने को कहा।
निज्जर ने पंजाब के गैंगस्टर अर्शदीप सिंह गिल उर्फ डाला के साथ भी काम किया है। उसने अर्श को मनोहर लाल अरोड़ा और जतिंदरवीर सिंह अरोड़ा की हत्या करवाने के लिए कहा था। 2020 में मनोहर लाल की उनके घर पर ही गोली मार्ग हत्या कर दी गई थी ।इसके बाद 2021 में निज्जर ने अर्शदीप से उसके ही गांव के पुजारी की हत्या करने को कहा पुजारी पर हमला हुआ लेकिन वह बच गए। कुल मिलाकर निज्जर कनाडा में बैठे-बैठे ही पंजाब में अपना आतंक फैलाना चाहता था।
भारत ने निज्जर के बहाने मनगढ़ंत आरोप लगाने वाले कनाडा को दिया मुंहतोड़ जवाब
18 जून को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में निज्जर की हत्या कर दी गई।अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टुडो भारत पर आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगा रहे हैं। भारत ने एक तरफ इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है तो वहीं दूसरी तरफ इसने कनाडा की हरकतों का भी मुंह तोड़ जवाब दिया है। भारत ने कनाडा के राजनयिक को निष्कासित करने के बाद वीजा सेवा भी निलंबित कर दी है।

