महाराष्ट्र में चुनाव से पहले शिंदे सरकार ने गाय को दिया ‘राज्य माता’ का दर्जा !

0
110

न्यूज़ डेस्क 
महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने आज गाय को राज्यमाता  का दर्जा देने की घोषणा की है। विधान सभा चुनाव से पहिले शिंदे सरकार के इस निर्णय को राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

माना जा रहा है कि गाय को राज्यमाता का दर्जा मिलने के बाद शिंदे के साथ ही बीजेपी के साथी बहुत से हिन्दू जुड़कर महायुति की राजनीति को आगे बढ़ा सकते हैं। 

सरकार के मुताबिक वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देशी गाय की स्थिति, मानव आहार में देशी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति तथा जैविक कृषि प्रणालियों में देशी गाय के गोबर एवं गोमूत्र के महत्वपूर्ण स्थान को ध्यान में रखते हुए, यह देशी गायों को अब से “राज्यमाता गोमाता” घोषित करने की मंजूरी दी गई। 

दरअसल, सनातन धर्म में गाय को माता माना जाता है। साथ ही इस धर्म में गाय की पूजा की जाती है। हिंदू मान्यताओं को मुताबिक गाय में देवी-देवताओं का निवास होता है। 

वहीं पिछले कुछ समय से कई हिंदू संगठनों की तरफ से गाय को राज्यमाता का दर्जा देने की मांग लगातार की जा रही थी। वहीं अब सरकार ने उनकी बात मानते हुए महाराष्ट्र में गाय को राज्य माता का दर्जा देने का ऐलान कर दिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here