Homeदेशपहलगाम आतंकवादी हमले के बाद बीसीसीआई ने उठाया बड़ा कदम

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद बीसीसीआई ने उठाया बड़ा कदम

Published on

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाया है।पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट को लेकर बड़ा फैसला किया है।बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला से पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम पहले से ही पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। इस मामले में जो सरकार ने नीति बनाई है, हम सरकार की नीति के साथ खड़े हैं। सरकार ने द्विपक्षीय क्रिकेट की अनुमति नहीं दी, तो हम नहीं खेले। आगे भी सरकार जो तय करेगी, हम उसी के साथ चलेंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति शोक जताने के लिए आईपीएल मैच के दौरान काली पट्टी बांधकर खेलेंगे जबकि इस मुकाबले में चीयरलीडर्स नहीं होंगी और आतिशबाजी भी नहीं की जाएगी। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी।टीमें इस घटना से प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन भी रखेंगी।इस घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की गई है।

वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध तोड़ दिए और हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए देश का दौरा करने से इनकार कर दिया जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को दुबई में तटस्थ स्थल का प्रावधान करना पड़ा।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this