Homeदेशराजस्थान की लड़ाई : कांटे की टक्कर से हलकान हुई बीजेपी और...

राजस्थान की लड़ाई : कांटे की टक्कर से हलकान हुई बीजेपी और कांग्रेस के लोग

Published on

अखिलेश अखिल
राजस्थान में क्या होगा ? क्या क्या रिवाज कायम रहेगा या फिर रिवाज बदल जायेगा ? वहां रिवाज तो यही है कि हर पांच साल में सरकार बदल जाती है। कभी कांग्रेस का राज होता है तो कभी बीजेपी का। लेकिन इस बार बीजेपी को अशोक गहलोत आने देना नहीं चाहते। वे फिर से वापसी की चाहत रखते हैं। लेकिन जनता का मिजाज क्या होगा यह कौन जाने ! जनता का मिजाज तो बदलता रहता है। शायद रिवाज के मुताबिक इस बार भी बदल जाए।
    तेलंगाना चुनाव के बाद एग्जिट पोल की बारी है। खूब आंकड़े पेश हो रहे हैं। कुछ ने पोल करवाए भी होंगे तो कुछ दुसरतों की पोल के मुताबिक आंकड़े पेश कर रहे हैं। कुछ मत प्रतिशत कम करके दिखा रहे हैं तो कुछ सीटों को काम करके वाह वाही लूट रहे हैं। यह खेल निराला है। लेकिन जनता को भले ही मजा आये पार्टी वाले काफी परेशान है।
         सच तो यही है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। जिन 5 राज्यों के नतीजे आएंगे उन्में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना शामिल है। तेलंगाना में आज वोटिंग हुई है। वहीं अब अलग अलग न्यूज चैनल और एजेंसियों का एग्जिट पोल सामने आ रहा है।
              इंडिया टुडे माय एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी को 80-100 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 86-106 सीट के आसार हैं। यानी राज्य में दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर तो है लेकिन आंकड़ों में कांग्रेस थोड़ा आगे है।जन की बात के अनुसार कांग्रेस को 74 और भाजपा को 111 सीटें और अन्‍य को 14 सीटें मिलने का अनुमान है।
पोलस्ट्रेट  के एग्जिट पोल के मुताबिक इसमें बीजेपी को 100-110, कांग्रेस को 90-100 और अन्य को 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है।सी वोटर  के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को 71-91 सीटें, बीजेपी को 94-114 सीटें और अन्य को 9-19 सीटें मिलने का अनुमान है।
                   टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 56-72 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 108-128 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 13-21 सीटें जा सकती हैं।रिपब्लिक पी मार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को केवल 69-91 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को 105-125 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 5-15 सीटें जाएंगी।
                 अब इन आंकड़ों के बाद आप क्या अनुमान निकाल सकते हैं निकाल लीजिये। कोई भी आंकड़ा न किसी को हरा रहा है और जीता ही रहा है। पिछले चुनाव के दौरान भी एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनाने की बात की गई थी। वसुंधरा राजे की सरकार बनती दिख रही थी। सब बेकार ही चला गया। अब इस बार एग्जिट पोल कितना सही होगा यह देखना होगा।
      बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान हुआ था। इस बार राज्य में 75.45 फीसदी वोटिंग हुई थी। यह 2018 के विधानसभा चुनाव (74.71) से ज्यादा थी। राज्य में कुल 200 विधानसभा सीट हैं, लेकिन एक उम्मीदवार के निधन की वजह से 199 पर ही मतदान हुआ था। राजस्थान में अभी कांग्रेस की सरकार है। वहां अशोक गहलोत सीएम हैं।

Latest articles

Weather Today 08 September 2024: देश के इन राज्‍यों में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,जानें आपके शहर का हाल

Weather Today देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के अधिकतर हिस्सों में एक बार फिर...

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव...

More like this

Weather Today 08 September 2024: देश के इन राज्‍यों में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,जानें आपके शहर का हाल

Weather Today देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के अधिकतर हिस्सों में एक बार फिर...

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...