बांग्लादेश ने भारत को किया आश्वस्त ,कहा चीन के आगे नहीं झुकेगा बांग्लादेश

0
78

 

बांग्लादेश में हुए हालिया आम चुनाव में सत्ताधारी अवामी लीग ने भारी जीत हासिल की। सत्तारूढ़ अवामी लीग की इस जीत के बाद शेख हसीना ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।इस तरह शेख हसीना लगातार चौथी बार बांग्लादेश की प्रधान मंत्री बनी है। इस जीत के बाद शेख हसीना ने भारत के साथ अपने संबंधों को याद किया और भारत को एक अपना एक भरोसेमंद दोस्त बताया। बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल मोमन ने बांग्लादेश की तरफ से भारत को भरोसा दिलाया है कि उनका देश चीन की चाल में कभी नहीं फसेगा और न ही कभी उसके आगे घुटने टेकेगा।

 

मीडिया को दिए इंटरव्यू में विदेश मंत्री मोमन ने यह भी कहा कि बांग्लादेश में लोकतंत्र बहुत स्थिर है।उन्होंने कहा कि अपने चुनाव देखा है।इसमें 12 करोड लोगों ने मतदान किया है।यह एक वास्तविक और बहुत प्रतिस्पर्धी चुनाव था।बांग्लादेश में लोकतंत्र काम कर रहा है। हम दुनिया में लोकतंत्र के अग्रदूतों में से एक हैं।हमने स्वतंत्र निष्पक्ष पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव का उदाहरण देकर इसे स्थापित किया है।

भारत – बांग्लादेश संबंध पर बांग्लादेश का पक्ष

भारत बांग्लादेश संबंधों को लेकर बांग्लादेश के विदेश मंत्री मोमन ने कहा कि हमारा रिश्ता पहले से ही बहुत मजबूत है।यह सिर्फ आज की बात नहीं है,बांग्लादेश के जन्म के समय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारत ही हमारा सबसे बड़ा मददगार था। उन्होंने आजादी के लिए हमारी ही तरह खून बहाया है।हाल के वर्षों में हमारे प्रधानमंत्री शेख हसीना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने बहुत अच्छा तालमेल और संबंध विकसित किया है। पीएम मोदी ने इस स्वर्णिम अध्याय बताया है और हम इस पर आगे बढ़ाना चाहते हैं। हम भारत और बांग्लादेश समेत अन्य सभी पड़ोसियों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए आगे बढ़ेंगे।

बांग्लादेश में चीन की हैसियत एक ठीकेदार की

बांग्लादेश के विदेश मंत्री मोहम्मद मोनन ने बताया कि बांग्लादेश में चीन का बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं है। चीन बांग्लादेश के विकास का एक भागीदार मात्र है।वह हमारे कुछ परियोजनाओं में मदद कर रहा है।चीन यहां या तो एक ठेकेदार के रूप में काम कर रहा है या फिर एक विशेषज्ञ के रूप में।

भारत को नहीं हो चीनियों द्वारा बांग्ला देश को कर्ज में फंसाकर इस क्षेत्र में दादागिरी करने का डर

भारत को बंगलादेश के चीन के कर्ज के मकड़जाल में फसने की चिंता को लेकर मोमन ने कहा कि अगर आप देखेंगे कि हमें चीन से कितना पैसा मिला है,तो यह हमारी जीडीपी के एक प्रतिशत से भी काफी कम है। चीन से मिले कर्ज को लेकर उन्होंने कहा एक देश दूसरे देश के कर्ज में डूबा हो सकता है, यदि उसकी विदेशी कर्ज जीडीपी के 55% से अधिक हो,लेकिन हमारी कुल उधारी सिर्फ 13.6% है। चीन यहां एक मित्र और विकास भागीदार है।हम कोई भी सहायता या फंड प्राप्त करने में बहुत विवेकपूर्ण ढंग से निर्णय लेते हैं। इसलिए भारत को यह डर नहीं होना चाहिए कि बांग्लादेश चीनियों के आगे झुक जाएगा।

सीएए पर बांग्लादेश की राय

बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल मोमन ने कहा कि भारत में एक मजबूत और परिपक्व सरकार है।उसका नेतृत्व परिपक्व है और उन्हें मजबूत मूल्य और परंपराएं विरासत में मिली है ।भारत ऐसा कुछ नहीं करेगा जिससे भारतीय मूल्यों और सिद्धांतों को ठेस पहुंचे, इसलिए हमें सीएए की कोई चिंता नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here