Homeदेशअयातुल्ला अली खामनेई ने इजरायल के खिलाफ मुस्लिम देशो से की एकता की...

अयातुल्ला अली खामनेई ने इजरायल के खिलाफ मुस्लिम देशो से की एकता की अपील 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
हमास और इजराइल के बीच जारी युद्ध अब ईरान तक पहुँच गया है। इस्रायल को अब ईरान से भी लड़ना पड़  रहा है। इसरायली  हमले से ईरान में भारी तबाही भी मची हुई है। इसी बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इस सप्ताह के शुरू में इजरायल पर तेहरान के हमले की तारीफ की और इसे ‘पूरी तरह से कानूनी और वैध कार्य’ बताया। उन्होंने कहा कि ईरान समेत तमाम इस्लामिक देशों का दुश्मन एक है और सबको साथ आने की जरूरत है।

तेहरान की ग्रैंड मोसल्ला मस्जिद से शुक्रवार की नमाज का नेतृत्व करते हुए खामेनेई ने लोगों को संबोधित किया। हजारों लोग उन्हें सुनने के लिए इक्ट्ठा हुए थे। इस दौरान राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन भी उपस्थित थे। सुप्रीम लीडर के भाषण का एक हिस्सा अरबी भाषा में था जिसमें पूरे इस्लामी जगत, ‘विशेष रूप से लेबनान और फिलिस्तीन’ के लिए एक संदेश था।

ईरानी सर्वोच्च नेता ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “दो या तीन रात पहले हमारे सशस्त्र बलों का शानदार काम पूरी तरह से कानूनी और वैध था।”

खामेनेई ने कहा, “ईरान का दुश्मन फिलिस्तीन, लेबनान, सीरिया, मिस्र, यमन और इराक का भी दुश्मन है। दुश्मन एक ही है और हर जगह एक खास तरीके से काम करता है।”

सुप्रीम लीडर ने कहा कि उनका मानना है कि शुक्रवार की नमाज के दौरान ‘भाई’ नसरल्लाह को सम्मानित करना जरूरी है क्योंकि वह इस्लामी दुनिया में एक ‘प्रशंसित व्यक्तित्व’ और लेबनान के ‘चमकते रत्न’ थे।

खामेनेई ने कहा, “सैय्यद हसन नसरल्लाह ने सत्य के लिए लड़ने वालों को भरोसा और साहस दिया। उनकी लोकप्रियता और प्रभाव का दायरा लेबनान, ईरान, अरब देशों से परे तक फैला हुआ था और अब उनकी शहादत उनके प्रभाव को और भी बढ़ा देगी।”

बता दें 27 सितंबर को बेरूत के दक्षिणी उपनगर में एक इजरायली एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और उसके कई सहयोगी मारे गए थे।

ईरानी सर्वोच्च नेता ने ‘हिजबुल्लाह के उत्साही युवाओं’ से ‘शहीद’ नसरल्लाह की इच्छाओं को पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमें अफगानिस्तान से लेकर यमन तक, ईरान से लेकर गाजा और लेबनान तक, सभी इस्लामी देशों को रक्षा, स्वतंत्रता और सम्मान की डोर से बांधना चाहिए। आज, मेरे अधिकांश शब्द लेबनानी और फिलिस्तीनी भाइयों को संबोधित हैं।”

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...