Homeदेशपीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी शुरू ,दो अक्टूबर तक जारी...

पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी शुरू ,दो अक्टूबर तक जारी रहेगी नीलामी

Published on

 न्यूज़ डेस्क 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों और स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी मंगलवार से शुरू हो गई है जो 2 अक्टूबर तक जारी रहेगी। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा 600 से अधिक उपहारों और स्मृति चिह्नों की ऑनलाइन नीलामी की जा रही है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने  मीडिया को बताया, यह असाधारण संग्रह देश की संस्कृति, आध्यात्मिकता, इतिहास और राजनीति के समृद्ध ताने-बाने को दर्शाता है।

बता दें कि नीलामी का एक मार्मिक हिस्सा भारत के वीर योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित है, जो देश के इतिहास के गौरवशाली अध्यायों का जश्न मनाता है। नीलामी की एक प्रमुख विशेषता पैरालंपिक खेलों, 2024 से खेल स्मृति चिह्न हैं।

नीलामी के लिए पेश वस्तुओं में पारंपरिक कला की एक श्रृंखला शामिल है, जिसमें जीवंत पेंटिंग, जटिल मूर्तियां, स्वदेशी हस्तशिल्प और आकर्षक लोक एवं आदिवासी कलाकृतियां प्रदर्शित हैं। इन खजानों में पारंपरिक अंगवस्त्र, शॉल, सिर की टोपियां और सेरेमोनियल तलवारों सहित सम्मान और आदर के प्रतीक के रूप में पारंपरिक रूप से दी जाने वाली बहुत सी वस्तुएं शामिल हैं।  

बता दें कि यह प्रधानमंत्री के स्मृति चिन्हों की सफल नीलामी की श्रृंखला का छठा संस्करण है। पहला संस्करण जनवरी 2019 में शुरू किया गया था। पांच संस्करणों में अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई जा चुकी है।

मंत्री ने कहा कि पिछले संस्करणों की तरह, इस बार भी नीलामी से प्राप्त राशि नमामि गंगे परियोजना को दी जाएगी, जो गंगा नदी के संरक्षण और पुनरुद्धार तथा इसके नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा के लिए समर्पित केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this