Homeदेशअशोक गहलोत ने कहा चार जून को बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार 

अशोक गहलोत ने कहा चार जून को बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
चौथे चरण के मतदान के दौरान ही आज अमेठी में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी क्योंकि देश की जनता ने इस बार अपना मन बना लिया है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंडिया गठबंधन के जीत का दावा करते हुए कहा है कि अगर सबकुछ ऐसा ही चलता रहा तो चार जून को कुछ अलग ही परिणाम आएंगे। जनता अब सबकुछ समझ गई है और बीजेपी के खेल को भी देख रही है।  

गहलोत ने यह भी कहा कि बीजेपी के लोग जो कर रहे हैं उससे जनता में काफी निराशा है। खुद पीएम भी जिस तरह की बात कर रहे हैं उससे जनता को काफी निराशा हो रही है। जनता के मुद्दों पर बीजेपी और पीएम मोदी कुछ भी कहने को तैयार नहीं। यही वजह है कि जनता इस बार बीजेपी को सबक सीखा देगी।

अमेठी-गौरीगंज के कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के विधान सभा व ब्लॉक स्तरीय प्रभारियों की उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि जनता देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का मन बना चुकी है और चार जून को अप्रत्याशित परिणाम आने वाले हैं।


उन्होंने इस लोकसभा चुनाव को लोकतंत्र व संविधान को बचाने वाला गंभीर चुनाव बताते हुए कहा कि जनता का मोह प्रधानमंत्री मोदी से ख़त्म हो गया है और वे भ्रम व भावनाओं से ऊपर उठ कर भविष्य की तश्वीर सामने रख कर मतदान करने का मन बना चुके हैं।

गहलोत ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि उतर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समन्वय व एक जुटता से चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कांग्रेस व राहुल गांधी की गारंटियों को खुशहाल भारत के नव निर्माण का संकल्प बताते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही बेरोज़गारी मिटाने व किसान मज़दूर को उनका हक़ देने का साथ विकास की योजनाओं को नये सिरे से गति प्रदान की जायेगी।


कांग्रेस नेता ने 41 साल पहले पूर्व प्रधानमत्री राजीव गांधी के पहले चुनाव से अमेठी से गहरे संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि अमेठी में आज जो भी विकास दिख रहा है वो गांधी परिवार की ही देन है।गहलोत ने आज अमेठी हैलीपैड पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से चुनाव संबंधित आवश्यक चर्चा की एवं अमेठी की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...