असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली आवास पर हमला, बदमाशों ने देर रात किया पथराव

0
231

न्यूज डेस्क
एआईएमआईएम सुप्रीमो और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित घर पर हमला हुआ है। बदमाशों ने उनके आवास पर पथराव किया। ओवैसी ने घटना का वीडियो जारी करते हुए कहा कि मेरे दिल्ली आवास पर एक बार फिर हमला हुआ है।

 ओवैसी के घर पर 2014 के बाद हमले की यह चौथी घटना है। उन्होंने बताया कि ‘इससे पहले कल रात, मैं जयपुर से लौटा और मेरे सर्वेंट ने बताया कि बदमाशों के एक झुंड ने पथराव किया, जिससे घर की खिड़कियां टूट गईं। उन्होंने दिल्ली पुलिस से आरोपियों को तुरंत पकड़ने की मांग की है।

हमले के बाद ओवैसी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद एडिशनल डीसीपी ने उनके आवास का दौरा किया। पुलिस सबूत इकट्ठा कर रही है। दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ओवैसी के अनुसार उन्होंने रात में लौटने के बाद पाया कि उनके आवास पर पत्थर फेंके गए हैं।

ओवैसी ने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उपद्रवियों के एक समूह ने उनके आवास पर पथराव किया और खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ओवैसी ने कहा, ‘मैं रात 11:30 बजे अपने आवास पर पहुंचा तो मैंने खिड़कियों के शीशे टूटे हुए और चारों ओर पत्थर पड़े हुए पाए। मेरे नौकर ने बताया कि बदमाशों के एक समूह ने शाम करीब 5:30 बजे निवास पर पत्थर फेंके।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि ओवैसी के आवास पर कथित हमले के मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कथित घटना के वक्त ओवैसी अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। पीछे के प्रवेश द्वार पर पार्किंग क्षेत्र में एक ईंट/पत्थर मिला। जांच शुरू हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here