Homeदेशजम्मू कश्मीर में एनसी के साथ गठबंधन होते ही कांग्रेस में सीटों को लेकर...

जम्मू कश्मीर में एनसी के साथ गठबंधन होते ही कांग्रेस में सीटों को लेकर बढ़ी तकरार ! 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
जम्मू कश्मीर में बुधवार को जैसे ही एनसी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का ऐलान किया गया उसके थोड़ी देर बाद ही कांग्रेस के भीतर अंतर विरोध की खबरे भी आने लगी। सीटों को लेकर कांग्रेस के कई नेता काफी नाराज दिख रहे हैं। और नाजगी जिस तरह की बढ़ रही है उसे देखते हुए कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। 

 सूत्रों के अनुसार, नेकां ने जम्मू संभाग में नगरोटा, रैपर दोमाना, विजयपुर, नौशेरा, सुंदरबनी, चिनाब वैली सहित दस से अधिक सीटों की मांग की है, जिसका पार्टी के भीतर विरोध हो रहा है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जम्मू संभाग में बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कई प्रमुख सीटों पर भाजपा को टक्कर देने में सक्षम है। लेकिन नेकां की ओर से उक्त सीटों की मांग की जा रही है, जिससे कांग्रेस को नुकसान होगा। 

नौशेरा-सुंदरबनी सीट रिफ्यूजियों की रही है और कांग्रेस हमेशा इसका समर्थन करती रही है। इसके साथ पिछले दस सालों से जो नेता पार्टी की सेवा कर रहे हैं, उन्हें नेकां द्वारा संबंधित सीट पर खड़ा हो जाने के बाद निराश होना पड़ेगा।

श्रीनगर। डीपीएपी प्रमुख गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों के बीच कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कांग्रेस किसी भी व्यक्ति के साथ काम करने के लिए तैयार है, जो भाजपा की विचारधारा से लड़ना चाहता है।

मीर ने कहा, संसद चुनाव से पहले और अब विधानसभा चुनाव से पहले, हमने कहा है कि यह कांग्रेस पार्टी है, जो भाजपा की विचारधारा से लड़ती है।  

Latest articles

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...

वक्त न हो या मन न करे तो कैसे रहें फिट?

अक्सर फिट रहने की बात आते ही हमें जिम जॉइन करने, पहाड़ों पर दौड़ने...

More like this