Homeदेशअरुणाचल विधानसभा चुनाव :भगवामय हुआ अरुणाचल प्रदेश ,46 सीटों पर बीजेपी की...

अरुणाचल विधानसभा चुनाव :भगवामय हुआ अरुणाचल प्रदेश ,46 सीटों पर बीजेपी की जीत 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है। वहां लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है।  भगवा पार्टी ने राज्य की 60 सीटों में से 46 सीटों पर जीत दर्ज की है।

बीजेपी विधानसभा की 10 सीटों पर पहले ही निर्विरोध जीत चुकी थी। वहीं कांग्रेस पार्टी को सिर्फ एक सीट से ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को 5 सीट पर जीत मिली। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने 2 सीट जीती है। 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के खाते में सिर्फ एक सीट आई है। खोंसा ईस्ट सीट निर्दलीय वांग्लाम सविन ने जीत ली है।  विपक्षी कांग्रेस ने 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन वह कहीं भी जीतती नहीं दिखी। बीजेपी उम्मीदवारों के 10 सीटों पर निर्विरोध चुने जाने के बाद राज्य की शेष 50 विधानसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। 

निर्विरोध चुने जाने वालों में मुक्तो सीट से मुख्यमंत्री पेमा खांडू, चौखम से उप मुख्यमंत्री चौना मीन, ईटानगर से पार्टी के वरिष्ठ नेता टेकी कासो, टलीहा से न्यातो दुकम और रोइंग सीट से मुचू मिथी शामिल हैं।  अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल आज 2 जून को समाप्त हो रहा है। 

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार सैनी ने बताया कि वोटों की गिनती सुबह छह बजे सभी 24 केंद्रों पर एक साथ शुरू हुई। पोस्टल बैलट की गिनती पूरी होने के बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू की गई। 

राज्य की 50 विधानसभा सीटों पर 133 उम्मीदवार मैदान में थे जबकि दो लोकसभा सीटों पर 14 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है।  दोनों लोकसभा सीटों के लिए मतों की गणना 4 जून को देश की अन्य लोकसभा सीटों के साथ ही होगी। 

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this