एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला गिरफ्तार,कोर्ट ने भेजा 14 दिन की पुलिस रिमांड पर

0
135

नई दिल्ली: एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला के ऊपर कथित तौर पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को 42 दिनों बाद दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी शंकर मिश्रा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा की तीन दिन की हिरासत की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी

आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर रखा था। 26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी, तभी विमान के बिजनेस क्लास में सफर कर रहे नशे में धुत शंकर मिश्रा ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 294,509,510 के तहत केस दर्ज किया है।

 जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें कि 26 नवंबर को न्यूयार्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले शख्स के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। इससे पहले एयर इंडिया ने अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पर 30 दिन की यात्रा पाबंदी लगा दी है। नियमानुसार वह इतनी ही अधिकतम सजा ऐसे यात्री को दे सकती है। 70 वर्षीय बुर्जुग महिला ने अपने बयान में कहा था कि पास की सीट पर बैठे एक युवक ने नशे की हालात में उसके ऊपर पेशाब कर दिया था। महिला ने विमान कंपनी से सहयोग न करने का आरोप भी लगाया। लगभग एक महीने तक एयर इंडिया ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को नहीं दी। हाल ही में ही इस घटना के बारे में पुलिस को बताया गया,जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here