Homeदेशजवानों के लिए 62,500 बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदेगी सेना, आतंकियों की स्टील कोर...

जवानों के लिए 62,500 बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदेगी सेना, आतंकियों की स्टील कोर गोलियों का सैनिकों पर नहीं होगा असर

Published on

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने अग्रिम पंक्ति के सैनिकों के लिए 62,500 बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदने के लिए निविदा जारी की है। ये बुलेटप्रूफ जैकेट आतंकवादियों द्वारा प्रयोग की जा रही स्टील कोर गोलियों से सैनिकों की सुरक्षा में सहायक साबित होंगे।

सेना के ​अधिकारियों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने मेक इन इंडिया पहल के तहत इन जैकेटों के लिए दो अलग अलग निविदांए जारी की हैं। इस क्रम में 47,627 जैकेटों के लिए सामान्य माध्यम से खरीद निविदा जारी हुई हैं। इनकी खरीद प्रक्रिया 18—24 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, दूसरी आपातकालीन प्रक्रिया के तहत 15,000 जैकेटों को तीन से चार महीनों में खरीदा जाना है।

ग्रेड-4 के होंगे खरीदे जा रहे जैकेट

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि इन दो निविदाओं के माध्यम से खरीदे जा रहे जैकेट ग्रेड-4 के होंगे। इन बुलेटप्रूफ जैकेट को स्टील कोर बुलेट के खिलाफ प्रभावी माना जाता है। गौरतलब है कि ये खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद ये जैकेट सबसे पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी अभियानों में तैनात सैनिकों को प्रदान किए जाएंगे। इस बीच, ये जानकारी भी सामने आई है कि सेना यह भी सुनिश्चित करेगी कि जैकेट भारत में बने हों और इसके निर्माण में प्रयोग की जाने वाली कोई भी सामग्री किसी भी विरोधी से देश से ना नहीं ली गई हो।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this