Homeदेशउत्तरी सिक्किम में सेना का एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, 16 जवान शहीद, 4...

उत्तरी सिक्किम में सेना का एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, 16 जवान शहीद, 4 गंभीर रूप से घायल

Published on

नई दिल्ली: उत्तरी सिक्किम में शुक्रवार को सेना का एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें भारतीय सेना के 16 जवान शहीद हो गए। हादसे में चार जवान घायल भी हुए हैं। भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा कि 23 दिसंबर 2022 को जेमा, उत्तरी सिक्किम में सेना का एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुखद सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 16 वीरों ने अपनी जान गंवाई है। सेना ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। जेमा के रास्ते में, वाहन एक तीव्र मोड़ पर स्लिप होकर नीचे खाई में गिर गया। हादसे के बाद एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया।

इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख प्रकट किया है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने हादसे पर किया दुख प्रकट

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इस हादसे पर दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया कि सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत के बारे में जानकर दुख हुआ। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

पीएम मोदी ने व्यक्त की शोक संवेदना

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण हमारे बहादुर सैन्यकर्मियों की जान जाने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घायल जवानों के शीर्घ स्वस्थ होने की कामना की

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।”

Latest articles

लता मंगेशकर को कोई देता था जहर, एक शख्स घर आकर चखता था खाना।

लता जी की डेथ एनिवर्सरी 6 फरवरी को है।लता जी ने संगीत के क्षेत्र...

रेखा-श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं ,पर ममता कुलकर्णी की सफाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है, जिनकी...

टी 20 में इंग्लैंड को तहस-नहस करने के बाद भारत अब वन डे में मचाएगा तूफान

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार से...

भारत – इंग्लैंड वनडे क्रिकेट सीरीज में विराट संग रोहित भी बना सकते हैं नए वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी 20 क्रिकेट का खुमार अब समाप्त हो गया है।4-1सीरीज जीतने के बाद भारत...

More like this

लता मंगेशकर को कोई देता था जहर, एक शख्स घर आकर चखता था खाना।

लता जी की डेथ एनिवर्सरी 6 फरवरी को है।लता जी ने संगीत के क्षेत्र...

रेखा-श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं ,पर ममता कुलकर्णी की सफाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है, जिनकी...

टी 20 में इंग्लैंड को तहस-नहस करने के बाद भारत अब वन डे में मचाएगा तूफान

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार से...