Homeदेशदिल्ली में श्रद्धा जैसी एक और वारदात, मर्डर कर फ्रिज में रखा...

दिल्ली में श्रद्धा जैसी एक और वारदात, मर्डर कर फ्रिज में रखा शव, फिर रोज फेंके शव के एक-एक टुकड़े

Published on

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में मिल रहे मानवीय शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वारदात को अंजाम देने में एक युवक और महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए फ्रिज को भी बरामद कर लिया है।

वारदात को अंजाम देने के लिए दोनों आरोपियों ने पहले तो शख्स की हत्या कर शव के कई टुकड़े किए और बाद में उसे फ्रिज में रखकर स्टोर कर लिया। फिर मौका पा उन टुकड़ों को पांडव नगर और आसपास के इलाकों में फेंक आया करते थे। धीरे धीरे पूरे शव को इसी तरह दोनों ने ठिकाने लगा दिया। बताया जा रहा है कि वारदात को महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अंजाम दिया, और मारा गया शख्स कोई और नहीं बल्कि महिला का ही पति था।

पूरा मामला दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास पांडव नगर इलाके का है, जहां एक महिला ने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर उसके शव को कई टुकड़ों में काट दिया। फिर इन टुकड़ों को प्लास्टिक में पैक कर घर के फ्रिज में रख लिया। बीच बीच में जब भी मौका मिलता दोनों इन टुकड़ों को पांडव नगर और आसपास के अन्य इलाकों में फेंक आया करते थे।

कत्ल की इस खौफनाक वारदात को दोनों ने मिलकर अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि मर्डर को अवैध संबंधों के चलते अंजाम दिया गया। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने उसके शव के कई टुकड़े कर अपने घर के फ्रिज में छिपा दिया। दिल्ली पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने उक्त फ्रिज को भी बरामद कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि खौफनाक मर्डर को दीपक और पूनम ने मिलकर अंजाम दिया। मर्डर से पहले मृतक अंजन दास को नशे की गोलियां खिलाई गईं और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात के पीछे के कारणों में अवैध संबंधों को जिम्मेदार माना जा रहा है।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...