Homeदेशबॉर्डर - 2 में वरुण धवन के बाद एक और एक्टर की...

बॉर्डर – 2 में वरुण धवन के बाद एक और एक्टर की एंट्री, सनी देओल के साथ भारत माता की करेंगे रक्षा

Published on

गदर 2 में धूम मचाने के बाद सनी देओल अब बॉर्डर 2 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।बीते दिनों मोस्ट अवेटेड मूवी में वरुण धवण की धमाकेदार एंट्री हुई थी।अब सिंगर-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ‘बॉर्डर 2’ के कलाकारों में शामिल हो गए हैं। सनी पाजी ने इंस्टाग्राम पर ये खुश खबरी फैंस के साथ शेयर की है।

दिलजीत दोसांझ का स्वागत करते हुए सनी देओल ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें लिखा, “#बॉर्डर 2 की बटालियन में फौजी @दिलजीतदोसांझ का स्वागत है। वीडियो के बैकग्राउंड में दिलजीत की आवाज सुनी जा सकती है, जहां वह कहते हैं इस देश के तरफ उठने वाली हर नजर झुक जाती है खौफ से, इन सरहदों पर जब गुरु के पास पहरा देते हैं।

इससे पहले सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन की एंट्री की भी घोषणा की थी। पोस्ट से यह भी पता चला कि फिल्म 23 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस के दौरान रिलीज होने वाली है। ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे, जो पहले ‘केसरी’, ‘पंजाब 1984’, ‘जट्ट एंड जूलियट’ और ‘दिल बोले हड़िप्पा!’ जैसी अन्य फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।फिल्म की अनाउंसमेंट 13 जून 2024 को ‘बॉर्डर’ के 27 साल पूरे होने पर की गई थी। इसे निर्माताओं की ओर से “भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म” घोषित किया गया है।

बॉर्डर 2 निधि दत्ता की ओर से लिखी गई है और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता की ओर से निर्मित है। इसका निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि बॉर्डर 2 की कहानी लोंगेवाला की लड़ाई में उसी सेटिंग में रखी गई है और इस साल अक्टूबर में किसी समय शूटिंग शुरू होगी।फैंस फिर से सनी देओल को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this