Homeदेशएंड्रॉयड यूजर्स हो जाएं सावधान,लाखों स्मार्टफोन पर मंडरा रहा खतरा, तुरंत करें...

एंड्रॉयड यूजर्स हो जाएं सावधान,लाखों स्मार्टफोन पर मंडरा रहा खतरा, तुरंत करें यह काम

Published on

अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं तो सावधान हो जाएं। भारत सरकार की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए हाई-रिस्क सिक्योरिटी वार्निंग जारी की है। एजेंसी के मुताबिक, गूगल एंड्रॉयड के ऑपरेटिंग सिस्टम में कई सुरक्षा खामियां मिली हैं, जिसका फायदा उठाकर साइबर अटैकर्स किसी भी डिवाइस को हैक कर सकते हैं। बता दें कि यह एजेंसी समय-समय पर हैकिंग से जुड़े खतरों को लेकर चेतावनी जारी करती रहती है।

एजेंसी के मुताबिक, एंड्रॉयड 13, एंड्रॉयड 14, एंड्रॉयड 15 और यहां तक कि एंड्रॉयड 16 पर चलने वाले स्मार्टफोन पर हैकिंग का ज्यादा खतरा है। इनमें मिली खामियों के चलते हैकर्स इन वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन की एक्सेस पा सकते हैं. इसके अलावा सिस्टम क्रैश होने और डेटा चोरी का भी खतरा बना हुआ है।एंड्रॉयड बग आईडी, क्वालकॉम रेफरेंस नंबर, NVIDIA रेफरेंस नंबर, UNISOC रेफरेंस नंबर और मीडियाटेक रेफरेंस नंबर में खामियां रिपोर्ट की गई हैं।

गूगल ने इन खामियों को दूर करने के लिए सिक्योरिटी पैच जारी कर दिया है।इसे इंस्टॉल कर साइबर अटैक के मौजूदा खतरे से बचा जा सकता है। एंड्रॉयड सिस्टम को अपडेट करने के लिए फोन की सेटिंग में जाकर अपडेट चेक करें।यहां अपडेट का ऑप्शन नजर आने पर फोन को अपडेट कर लें।आप चाहें तो ऑटोमैटिक अपडेट भी ऑन कर सकते हैं।इससे भविष्य में आपको मैनुअली फोन अपडेट नहीं करना पड़ेगा और इस तरह के खतरों से भी बचे रहेंगे। साइबर सिक्योरिटी जानकारों का भी मानना है कि किसी भी प्रकार के साइबर अटैक से बचने के लिए फोन और ऐप्स को हमेशा अपडेटेड रखें।इससे सिक्योरिटी खामियां दूर हो जाती हैं और यूजर को नए फीचर्स भी मिल जाते हैं।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this