Homeदेशऔर चम्पई सोरेन हो गए झारखंड के नए मुख्यमंत्री

और चम्पई सोरेन हो गए झारखंड के नए मुख्यमंत्री

Published on

न्यूज़ डेस्क
आखिर में चम्पई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ही लिया। पिछले तीन दिनों से इस पर की तरह की बातें की जा रही थी। आज चम्पई सोरेन के सीएम के रूप में शपथ ली है। उनके साथ ही दो अन्य नेता आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता को भी शपथ दिलाई गई है।

मुख्यमंत्री चंपई अपने कैबिनेट सहयोगी सत्यानंद भोक्ता से उम्र में बड़े जबकि दूसरे सहयोगी आलमगीर आलम से छोटे हैं। संपत्ति के मामले में सोरेन मंत्री सत्यानंद से ज्यादा अमीर हैं जबकि दूसरे मंत्री आलमगीर से पीछे हैं। वहीं, शिक्षा की बात करें तो मंत्री आलमगीर तीनों में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे हैं।

चंपई संयुक्त बिहार में 1991 में उपचुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे। फिर 1995 में झामुमो के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इसके बाद 2005, 2009, 2014 और 2019 चंपई झारखंड विधानसभा के लिए चुने गए थे। इसके साथ ही तीन बार झारखंड सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। 2019 में चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 2.55 करोड़ बताई थी।

53 साल के सत्यानंद भोक्ता मुख्यमंत्री और मंत्री में सबसे कम उम्र के हैं। वहीं, दूसरे मंत्री आलमगीर की उम्र 70 साल है। मुख्यमंत्री की उम्र 67 साल है।पाकुड़ सीट से जीते मंत्री सत्यानंद ने 2019 में अपने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति ₹77.58 लाख बताई थी। इसी तरह दूसरे मंत्री आलमगीर आलम ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल ₹7.02 करोड़ बताई थी।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 10वीं पास हैं। उन्होंने 1974 में जमशेदपुर स्थित राम कृष्ण मिशन हाई स्कूल से 10वीं की पढ़ाई की थी।वहीं, मंत्री आलमगीर ने 1974 में भागलपुर विश्विद्यालय के साहिबगंज कॉलेज से बीएससी की है। इसी तरह दूसरे मंत्री सत्यानंद ने 1994 में हिंदी विद्यापीठ, देवघर से 10वीं की पढ़ाई की है।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this