Homeदेशअमित शाह का झारखंड को लेकर बड़ा खुलासा, बाबू लाल मरांडी ने...

अमित शाह का झारखंड को लेकर बड़ा खुलासा, बाबू लाल मरांडी ने कहा था झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार बदल दीजिए

Published on

रांची (बीरेंद्र कुमार): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अक्सर भाजपा पर उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाते रहते हैं। इस आरोप को लेकर हाल में झारखंड आने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड विधान सभा में बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने उनसे झारखंड में सरकार बदलने का आग्रह किया था। लेकिन उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह से सरकार नहीं बदली जा सकती।

झारखंड के लोग बदल देंगे सरकार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार को बदलने के लिए बाबूलाल मरांडी के उनसे संपर्क किया था तो मैंने उनसे कहा था कि बाबूलाल जी यहां लोकतंत्र है। बीजेपी लोकतंत्र का आदर करती है ऐसे में केंद्र सरकार झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार को बदलने के लिए कुछ भी प्रयास नही करेगी। लेकिन इस बार जो चुनाव परिणाम आने वाले हैं, उसमें झारखंड की जनता सरकार में निश्चित परिवर्तन करने वाली है। झारखंड के लोग निश्चित रूप से इस सरकार को बदल देंगे। और यहां बीजेपी सत्ता में आएगी।

अमित शाह ने हेमंत सोरेन सरकार पर बोला हमला

झारखंड के चाईबासा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए,अमित शाह ने हेमंत सोरेन सरकार को , ”राज्य सरकार की 1932 के खतियान आधारित डोमिसाइल पॉलिसी’पर भी खूब घेरा। उन्होंने सीएम सोरेन पर राज्य में विभाजन को बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने चाईबासा के लोगों को धोखा दिया है, जिसका भूमि रिकॉर्ड निपटान वर्ष 1964 है।

आगामी लोक सभा और झारखंड विधान सभा के चुनाव का किया शंखनाद

अमित शाह ने चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान से 2024 के लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के चुनाव का शंखनाद करते हुए हेमंत सोरेन सरकार के भ्रष्टाचार पर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि वे इस भ्रष्ट सरकार को आगामी चुनाव में सत्ता से बेदखल करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में ही परिवर्तन के संकेत मिल जायेगा और विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन सरकार का सूपड़ा ही साफ ही जायेगा।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...