लालू प्रसाद का गढ़ भेदने बिहार आ रहे हैं अमित शाह, एम- वाई प्लान को एम – एस प्लान से देंगे चुनौती

0
91

बीरेंद्र कुमार झा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 16 सितंबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं।उनका यह दौरा लगभग 4 घंटे के लिए होगा जिसमें  वे झंझारपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त उनके भारत नेपाल के जोगबनी स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर भी जाने का कार्यक्रम है। अमित शाह यहां पर एसएसबी जवानों के लिए आवासीय भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह एसएसबी 56 बटालियन स्थित भवन का भी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।

लालू के गढ़ में शाह

अमित शाह बिहार में झंझारपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।झंझारपुर की जनसभा से अमित शाह एक साथ दो इलाकों को साधेंगे।अमित शाह का मिथिलांचल का यह कार्यक्रम बहुत ही सोच समझकर बनाया गया है। मिथिलांचल में अमित शाह जहां पर अपनी जनसभा करेंगे वह इलाका (दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी ,समस्तीपुर, सुपौल,मधेपुरा, और सहरसा ) सबसे अधिक यादव और मुस्लिम समुदाय बहुल क्षेत्र है। यादव और मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के कारण इस इलाके को लालू यादव का गढ़ माना जाता है।लंबे समय माय समीकरण बिहार में लालू यादव की पार्टी की आरजेडी को जीत दिलाने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रही है ।अमित शाह अपनी इस रैली से लालू यादव के परंपरागत वोटरों को एम- एस समीकरण यानि मोदी और शाह प्लान से अपने पक्ष में करके लालू के इस गढ़ में सेंधमारी करने का प्रयास करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

अमित शाह अपने इस बिहार दौरा के क्रम में आज बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।माना जा रहा है कि अमित शाह बिहार दौरे पर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए उनके साथ बैठक भी करेंगे।जोगबनी में लगभग 1000 बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक होनी है,जिसमे ये अपने कार्यकर्ताओं को 2024 के चुनाव में जीतने वाला गुरु मंत्र देंगे। अमित शाह शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। अमित शाह यहां से सीधे झंझारपुर जाएंगे। झंझारपुर में भी एक सभा को संबोधित करेंगे ।इस जनसभा सभा के बाद अमित शाह अररिया के जोगबनी पहुंचेंगे।जोगबनी में अमित शाह का लगभग 1 घंटे का कार्यक्रम है। फिर वे वहां से शाम 5:00 बजे तक दरभंगा एयरपोर्ट वापस लौट आएंगे और वहां से वापस दिल्ली चले जाएंगे।

1 साल में बिहार का छठ दौरा

* पिछले साल सत्ता परिवर्तन की तुरंत बाद 23 – 24 सितंबर को अमित शाह ने सीमांचल की पूर्णिया में अपनी रैली की थी और इस दौरान उन्होंने किशनगंज में 1 दिन का प्रवास भी किया था
* 11 अक्टूबर 2022 को अमित शाह सारण के सिताब दियारा पहुंचे थे ।
* स्वामी सहजानंद की जयंती पर केंद्रीय मंत्री ने 25 फरवरी 2023 को वाल्मीकि नगर में सभा की थी।
* 2 अप्रैल 2023 को अमित शाह सम्राट अशोक की जयंती पर नवादा आए थे
*29जून 2023 को अमित शाह ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के क्षेत्र लखीसराय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here