Homeदेशएलन मस्क ने फिर दी ट्रंप को धमकी, अमेरिका में मच गया...

एलन मस्क ने फिर दी ट्रंप को धमकी, अमेरिका में मच गया हड़कंप

Published on

अमेरिका की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मच गई है।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बीच ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ (One Big Beautiful Bill) को लेकर जबरदस्त तनातनी देखने को मिल रही है।यह बिल मंगलवार को अमेरिकी सीनेट में पारित हो गया और अब इसे प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेंजेंटेटिव्स) में भेजा जाएगा।

यह वही बिल है, जिसकी वजह से कुछ समय पहले ट्रंप और मस्क के बीच विवाद हुआ था, जो अब फिर से उभर कर सामने आ गया है। बिल में टैक्स छूट और खर्च में कटौती से जुड़े कई प्रावधान हैं, जिन पर दोनों की राय अलग-अलग है।

एलन मस्क ने इस बिल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि अगर यह पागलपन से भरा खर्च वाला बिल पास होता है, तो अगले ही दिन ‘अमेरिका पार्टी’ की शुरुआत कर दी जाएगी।मस्क ने आगे कहा कि देश को अब डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन्स के विकल्प की जरूरत ⁵
है ताकि यह नई पार्टी आम लोगों के हितों की बात कर सके।

डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क की आलोचना करते हुए कहा कि वे इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सब्सिडी के हमेशा खिलाफ रहे हैं और अमेरिका के नागरिकों को ईवी खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर लिखा कि इतिहास में अभी तक किसी को भी एलन मस्क से ज्यादा सरकारी सब्सिडी नहीं मिली है।अगर सब्सिडी न मिलती तो उन्हें अपनी दुकान बंद कर दक्षिण अफ्रीका लौटना पड़ता।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया कि क्या वे एलन मस्क को डिपोर्ट करने पर विचार कर रहे हैं, तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया।ट्रंप ने कहा कि हमें इस पर विचार करना होगा।हो सकता है, हमें ‘DOGE’ को इसमें शामिल करना पड़े। DOGE एक राक्षस है जिसे मस्क को खा जाना चाहिए।क्या ये भयानक नहीं होगा?

ट्रंप ने व्यंग्य करते हुए कहा कि अगर मस्क न हों तो “न कोई रॉकेट लॉन्च होगा, न कोई सैटेलाइट, न ही इलेक्ट्रिक कार बनाई जाएगी और अमेरिका बहुत सारा पैसा बचा लेगा।

एलन मस्क का मानना है कि यह बिल अमेरिका की उभरती टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि इससे नौकरियां खत्म होंगी और इनोवेशन रुक जाएगा।मस्क ने सीनेट में वोट करने वाले रिपब्लिकन नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि जो नेता सरकार के खर्च को कम करने का दावा करते थे, वही अब इतिहास की सबसे बड़ी कर्ज वृद्धि पर सहमति जता रहे हैं।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...