Homeदेशबांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित हिंसा से बंगाल में भड़का आक्रोश

बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित हिंसा से बंगाल में भड़का आक्रोश

Published on

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा और दीपूचंद्र दास की बर्बर हत्या के विरोध में देश भर में प्रदर्शन जारी हैं।पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ‘बंगीय हिंदू जागरण’ के बैनर तले ‘हिंदू हुंकार पदयात्रा’ निकाली गयी थी। सियालदह से बांग्लादेश उप-उच्चायोग कार्यालय जाने के लिए निकले इस मार्च को पुलिस ने बेकबागान में ही रोक दिया। इससे पदयात्रा निकाल रहे लोगों का गुस्सा और भड़क उठा।हाथों में भगवा झंडा थामे लोगों ने बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दीपूचंद्र दास को न्याय दिलाने की मांग की।उन्होंने बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस की तस्वीर को जलाकर अपना विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों ने ‘हिंदू-हिंदू, भाई-भाई’, ‘बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा’ सुनिश्चित करने संबंधी नारे लगाये। बांग्लादेश में 18 दिसंबर को कपड़े की एक फैक्ट्री में काम करने वाले 25 वर्षीय दीपूचंद्र दास को मैमनसिंह के बालुका में ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। बाद में पेट्रोल डालकर उसे जला दिया था।

प्रदर्शनकारियों ने दीपूचंद्र दास की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।उधर, प्रशासन ने बांग्लादेश के खिलाफ पश्चिम बंगाल में लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए कोलकाता में बांग्लादेश के उप-उच्चायोग कार्यालय के पास भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया है।

.

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this