Homeदेशमहाराष्ट्र बजट सत्र,मेघालय-नागालैंड में चुनाव के साथ झारखंड और तमिलनाडु में उपचुनाव...

महाराष्ट्र बजट सत्र,मेघालय-नागालैंड में चुनाव के साथ झारखंड और तमिलनाडु में उपचुनाव पर सबकी निगाहें 

Published on

न्यूज़ डेस्क
महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया। इस सत्र में शिवसेना का अंतरकलह देखने को मिल सकता है। इससे पहले, विपक्षी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी , शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) और कांग्रेस ने रविवार को सरकार द्वारा आयोजित ‘चाय पार्टी’ का बहिष्कार किया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बहिष्कार के कदम को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छी बात है कि आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध रखने वाले नहीं आए।

शिंदे का इशारा संभवत: राज्य के पूर्व मंत्री एवं राकांपा नेता नवाब मलिक की ओर था, जो दाऊद इब्राहिम तथा उसके साथियों की गतिविधियों से जुड़े धनशोधन के मामले में पिछले साल गिरफ्तारी के बाद से जेल में हैं। बजट सत्र संयुक्त बैठक में नव-नियुक्त राज्यपाल रमेश बैस के पहले संबोधन के साथ शुरू होगा।

उधर मेघालय और नागालैंड में सुबह से ही चुनाव चल रहे हैं। इस चुनाव पर सबकी निगाहें है। अभी इन दोनों राज्यों में बीजेपी गठबंधन की सरकार रही है लेकिन इस बार बहुत कुछ बदला हुआ है। कांग्रेस की नजर किसी भी तरह एक राज्य में अपनी सरकार बनाने की है। वैसे दोनों राज्यों में दर्जन भर से  ज्यादा पार्टियां मैदान में है। सबके अपने दावे है लेकिन जनता शांत होकर अपने मत का प्रयोग कर रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

उधर आज ही झारखंड रामगढ़ विधान सभा में उपचुनाव भी हो रहे हैं। इसके साथ ही तमिलनाडु के इरोड पूर्व सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। झारखंड के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। उपचुनाव में 14 निर्दलीय सहित 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी के बीच माना जा रहा है। चुनाव के लिए आजसू ने भारतीय जनता पार्टी  के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस विधायक ममता देवी को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित किए जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। कांग्रेस ने इस सीट से ममता देवी के पति बजरंग महतो को उतारा है, जबकि आजसू पार्टी ने सुनीता चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।

तमिलनाडु में इरोड पूर्व सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। जिला अधिकारी कृष्णन उन्नी भी सुबह-सुबह मतदान करने पहुंचे। इस चुनाव में 77 उम्मीदवार मैदान में हैं, हालांकि मुख्य मुकाबला द्रविड़ मुनेत्र कषगम समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार ई.वी.के.एस ईलनगोवन और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम के के. एस. थेन्नारासरु के बीच होने की संभावना है। नाम तमिझार काची की मेनका नवनीथन अन्य उम्मीदवारों में शामिल हैं।

द्रमुक के 2021 में सत्ता में आने के बाद पहली बार हो रहे उपचुनाव के नतीजों का संबंधित दलों की मौजूदा ताकत पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा, हालांकि इससे सत्ताधारी पार्टी की लोकप्रियता जरूर आंकी जाएगी। ईलनगोवन के बेटे एवं कांग्रेस विधायक ई. थिरुमहान एवरा के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

Latest articles

रेखा-श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं ,पर ममता कुलकर्णी की सफाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है, जिनकी...

टी 20 में इंग्लैंड को तहस-नहस करने के बाद भारत अब वन डे में मचाएगा तूफान

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार से...

भारत – इंग्लैंड वनडे क्रिकेट सीरीज में विराट संग रोहित भी बना सकते हैं नए वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी 20 क्रिकेट का खुमार अब समाप्त हो गया है।4-1सीरीज जीतने के बाद भारत...

आमिर खान की ‘गजनी 2’ पर बड़ा अपडेट, 1000 करोड़ रुपए का बजट

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान साउथ एक्टर नागा चैतन्य और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म...

More like this

रेखा-श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं ,पर ममता कुलकर्णी की सफाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है, जिनकी...

टी 20 में इंग्लैंड को तहस-नहस करने के बाद भारत अब वन डे में मचाएगा तूफान

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार से...

भारत – इंग्लैंड वनडे क्रिकेट सीरीज में विराट संग रोहित भी बना सकते हैं नए वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी 20 क्रिकेट का खुमार अब समाप्त हो गया है।4-1सीरीज जीतने के बाद भारत...