Homeदेशअक्षय कुमार इस एक्ट्रेस पर हुए फिदा, दिल ही नहीं कमरे में...

अक्षय कुमार इस एक्ट्रेस पर हुए फिदा, दिल ही नहीं कमरे में भी लगाईं तस्वीरें

Published on

अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में 33 साल से अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते आ रहे हैं। उन्हें उनके फैंस ‘खिलाड़ी’ कहकर पुकारते हैं।उनकी कॉमेडी और स्टंट की आज भी दुनिया दीवानी है। जी हां, यहां बात बॉलीवुड के हैंडसम हंक, कॉमेडी किंग और फाइनेस्ट एक्टर अक्षय कुमार की बात हो रही है।आज अक्षय कुमार का 57वां जन्मदिन है।अक्षय का नाम इंडस्ट्री के टॉप और सक्सेसफुल एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। हाल ही में एक्टर स्त्री 2 और खेल खेल में जैसी फिल्मों में नजर आए थे।ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर हम उनके बारे में कई दिलजस्प बातें बताएंगे, जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे।

अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर, 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था।अक्षय का असली नाम राजीव हरि ओम भाटिया है।इंडस्ट्री उन्हें प्यार से ‘खिलाड़ी कुमार’ कहकर पुकारती है।एक्टर अब तक के करियर में 150 फिल्मों से ज्यादा में काम कर चुके हैं।उनके वर्सेटिलिटी के लिए एक्टर को कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें से एक देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री भी शामिल है।

अक्षय ने इंडस्ट्री मेंअपनी कदम साल 1991 की फिल्म सौगंध से रखा था।लेकिन उनके लाइफ का टर्निंग प्वाइंट तब आया जब उन्होंने उसी साल अपनी एक्शन थ्रिलर खिलाड़ी फिल्म की।इस फिल्म के बाद अक्षय इंडस्ट्री के जाने माने चेहरों में आ चुके थे।उसके बाद एक्टर मोहरा, जानवर, यह दिल्लगी, धड़कन, अंदाज, नमस्ते लंदन, हेरा फेरी, मुझसे शादी करोगी, फिर हेरा फेरी समेत कई फिल्मों में नजर आए।

अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा कई रिएलिटी शोज भी कर चुके हैं। उन्होंने साल 2008 में फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी का पहला, दूसरा और चौथा सीजन होस्ट किया था।उसके बाद एक्टर साल 2011 में स्टारप्लस के शो मास्टरचेफ को होस्ट करते नजर आए थे।इसके साथ ही उन्होंने साल 2014 में लाइफ ओक के शो डेयर टू डांस को भी होस्ट किया था।

अक्षय कुमार की बेहतरीन एक्टिंग और गुड लुक्स की तो दुनिया दीवानी है।लेकिन आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि एक्टर खुद किस एक्ट्रेस के डाइ हार्ट फैन हैं।गौरतलब है कि वह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि इंडस्ट्री की हवा हवाई श्री देवी हैं।अक्षय श्री देवी जी के इतने बड़े फैन थे कि उन्होंने उनके पोस्टर्स अपने कमरे में लगा रखे थे।इनके अलावा एक्टर ने हॉलीवुड स्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन और जैकी चेन की पोस्टर भी लगाई थी।अक्षय कुमार की किस्मत तब चमकी जब साल 2004 में उन्हें अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। इस फिल्म का टाइटल ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ था।

अक्षय कुमार अपने 57वें जन्मदिन पर एक स्पेशल अनाउंसमेंट करने वाले हैं। एक्टर ने गणेश चतुर्थी के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया था और बताया था कि वह इसकी घोषणा अपने जन्मदिन पर करेंगे।पोस्टर को देख मालूम पड़ता है कि एक्टर की यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी होने वाली है।

अक्षय कुमार की अच्छे स्वास्थ और बेहतर करियर की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...