Homeदेशमध्य प्रदेश में कांग्रेस के हाथों मिले अपमान का बदला लेंगे अखिलेश,बोले-...

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के हाथों मिले अपमान का बदला लेंगे अखिलेश,बोले- ‘मतभेद नहीं लेकिन दोनों पार्टी के सोचने में अंतर हो सकता है’

Published on

विकास कुमार
इंडिया गठबंधन में सपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग चल रही है लेकिन अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्षी गठबंधन मजबूत है। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में कोई मतभेद नहीं है,लेकिन दोनों पार्टी के सोचने में अंतर हो सकता है। हालांकि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के हाथों मिले अपमान का बदला निकालने की तैयारी में अखिलेश जुट गए हैं। एक तरफ उन्होंने यूपी में कांग्रेस से बदला लेने का संकेत दिया है तो दूसरी तरफ उन्होंने उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी के संगठन के विस्तार करने का ऐलान किया है।

वहीं अखिलेश यादव ने अग्नि वीरों के सम्मान का मुद्दा भी उठाया है,उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद सैनिकों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उनकी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि दो अग्नि वीरों ने देश की सुरक्षा में अपना बलिदान दे दिया। लेकिन उन्हें बलिदानी का दर्जा नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सैनिकों से जो वादे किए थे वह झूठे साबित हुए हैं। इससे सैनिक और सैनिकों का परिवार ठगा महसूस कर रहा है।

अखिलेश यादव अगर उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी का विस्तार करेंगे तो इसका सीधा नुकसान कांग्रेस को ही होगा। इसलिए ये लग रहा है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के हाथों मिले अपमान का बदला अखिलेश उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में निकालेंगे।

Latest articles

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...

वक्त न हो या मन न करे तो कैसे रहें फिट?

अक्सर फिट रहने की बात आते ही हमें जिम जॉइन करने, पहाड़ों पर दौड़ने...

More like this