Homeदेशमोदी को टक्कर देने से पहले ही बिखर गया इंडिया गठबंधन, अखिलेश...

मोदी को टक्कर देने से पहले ही बिखर गया इंडिया गठबंधन, अखिलेश यादव ने जाति गणना पर कांग्रेस को सुनाई खरीखोटी

Published on

विकास कुमार
इंडिया गठबंधन का निर्माण बीजेपी और मोदी को चुनौती देने के लिए हुआ था,लेकिन अब रोज ब रोज इंडिया गठबंधन में दरार बढ़ती ही जा रही है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अब खुलकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बयान देने लगे हैं। कांग्रेस से गठबंधन को लेकर अखिलेश ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और बीजेपी एक जैसी पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जाति गणना पर रोक लगा दी थी,लेकिन जमीन खिसकता देख अब कांग्रेस पार्टी भी जाति गणना की मांग का समर्थन करने लगी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस ने समाजवादियों को दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोहिया जी ने नेहरू के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी,इसलिए समाजवादी विचारधारा को और भी फैलाया जाएगा।

साफ है कि लोकसभा चुनाव से पहले ही इंडिया गठबंधन बिखरता नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश में बिना अखिलेश यादव के इंडिया गठबंधन सफेद हाथी बनकर रह जाएगा। वैसे भी अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में वे कांग्रेस को सीट नहीं देंगे। इससे पहले बसपा ने भी इंडिया गठबंधन को खारिज कर दिया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की मुश्किलें कम होती नजर आ रही हैं।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this