Homeदेशअखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला ,कहा बीजेपी सरकार से मुक्ति मिलने...

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला ,कहा बीजेपी सरकार से मुक्ति मिलने पर ही देश में आएगी खुशहाली

Published on

न्यूज़ डेस्क 
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने  कहा कि बीजेपी  सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है। कालाधन बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है। भारत को कर्जदार बनाया जा रहा है। इस बीजेपी  सरकार से मुक्ति मिलने पर ही देश में खुशहाली आएगी। यादव  ने यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में कन्नौज के प्रबुद्ध समाज तथा महा ब्राह्मण समाज पंचायत के प्रतिनिधियों को सम्बोधित क्र रहे थे।  अखिलेश यादव ने कहा कि आज पीड़ित, वंचित समाज का अंग बन गया है। समाजवादी पार्टी उनके संघर्ष में साथ रहेगी। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। समाजवादी पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है। आगे बढ़ने के लिए समाजवादी पार्टी का साथ दीजिए।

कन्नौज से आये ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय ही जनपद में तमाम विकास कार्य हुए थे। भाजपा सरकार ने उन्हें बर्बाद कर दिया है। कन्नौज के कार्यकर्ताओं ने याद दिलाया कि कन्नौज में समाजवादी सरकार में आलू, चावल से वोदका बनाने, परफ्यूम पार्क स्थापित करने, पैरामेडिकल कॉलेज, की स्थापना, उमरदा में काऊ मिल्क प्लांट लगाने के साथ फाकीरे गांव में फ्री सोलर लाइट का प्लांट लगाया था। भाजपा ने जनपद के विकास पर तनिक भी ध्यान नहीं दिया।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का काम जनता को धोखा देना है। वह लोगों को गुमराह करने में माहिर है। भाजपा ने गरीबों के सम्मान को चोट पहुंचाई है। मुफ्त राशन बांटकर भाजपा गरीबों की गरीबी का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में किसान परेशान है। नौजवान बेरोजगार है। जब किसानों को रोजगार देंगे तभी उनकी आमदनी बढ़ेगी।
  भाजपा विकास पर सिर्फ पाखंड करती है। समाजवादी पार्टी धोखा नहीं देती है। अपने दो कार्यकाल में भाजपा सरकार ने एक भी अपनी योजना लागू नहीं की। एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया है।

 उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल इलाज हेतु 108 और प्रसूताओं के लिए 102 निःशुल्क एम्बूलेंस सेवा शुरू की गई थी जिसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 और महिला अपराध नियंत्रण के लिए 1090 डायल सेवा शुरू की गई थी। इन सभी ऑनलाइन डायल अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की योजनाओं को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। जैसे यूपी डायल 100 को 112 बनाकर बर्बाद कर दिया है। एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के पास 100 एकड़ में मंडिया स्थापित की गई थी।

यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में विश्व स्तरीय निर्माण कार्य किये गये। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे बना। गोमती रिवर फ्रंट बना। गोमती रिवर फ्रंट गुजरात के साबरमती रिवरफ्रंट से गई गुना ज्यादा खूबसूरत है इसलिए भाजपा सरकार ने गोमती रिवरफ्रंट को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में गंभीर बीमारियों लीवर, किडनी, हार्ट, कैंसर के इलाज के लिए निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था की थी जिसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। भाजपा ने किसी का भला नहीं किया। वह लगातार समाजवादी पार्टी को बदनाम करने का काम करती है। जनता के भारी समर्थन से समाजवादी पार्टी की जिंदाबाद होती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की पूरी राजनीति झूठ को छुपाने और सत्य पर पर्दा डालने की है। भाजपा सरकार को जनता के दुःख दर्द से कोई मतलब नहीं है। समाजवादी पार्टी गरीबों की हितैषी है जबकि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के संरक्षण उन्हें फायदा पहुंचाने में लगी रहती है।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...