अखिलेश ने केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को दिया मुख्यमंत्री का पद का ऑफर

0
125

मैनपुरी (बीरेंद्र कुमार): उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी हो रही है। इसी क्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक बयान काफी चर्चा में हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया

बिहार की तर्ज पर यूपी में बदलाव की योजना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव रामपुर उपचुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी आसिम रजा के लिए प्रचार करने गए थे। इस दौरान एक सभा में उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम में क्या रखा है,जो अपने विभाग के एक डॉक्टर का ट्रांसफर भी न कर पाए। एक दूसरे डिप्टी सीएम हैं। इनका विभाग बदल दिया गया। विभाग बदलने के बाद जिस विभाग में ये मंत्री बने वहां खर्च के लिए बजट में प्रावधान ही नहीं है। हम उन्हें ऑफर देने आए हैं कि हमारे 100 विधायक आपके साथ, जब चाहो मुख्यमंत्री बन जाओ। उन्होंने कहा कि जैसे बिहार में आरजेडी ने नीतीश को अपने विधायकों का समर्थन देकर नीतीश को मुख्यमंत्री बनाया और बीजेपी को सत्ता से बाहर किया वैसे ही अगर यहां केशव प्रसाद मौर्य और जितेंद्र प्रसाद बीजेपी से अतिरिक्त विधायक लेकर हमारे पास आते हैं तो मैं बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए अपने विधायकों का समर्थन उन्हें देकर योगी की जगह उन्हें मुख्यमंत्री बना देंगे।

अखिलेश यादव का दावा

अखिलेश यादव ने चुनावी सभा में कहा कि आपने देखा होगा इस क्षेत्र दो डिप्टी सीएम घूम रहे हैं वो लोग जगह-जगह जा रहे हैं और कह रहे हैं कि हमलोग अपराधी हैं। हमलोगों को माफिया कहते हैं।मैं आपसे कह कर जा रहा हूं कि आप ये चुनाव जीता दीजिए। आप देख लीजिएगा 2024 के बाद उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार नहीं बचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here