चंडीगढ़: भारतीय वायुसेना आज अपनी स्थापना की 90वीं वर्षगांठ मना रही है। चंडीगढ़ स्थित वायुसेना स्टेशन में शनिवार सुबह औपचारिक परेड का आयोजन किया गया। वायुसेना प्रमुख एअर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने परेड का निरीक्षण किया, जिसके बाद एक मार्च-पास्ट किया गया।
हमें पहले की कड़ी मेहनत, लगन और दूरदृष्टि से गौरवशाली विरासत मिली है। इसे यहां तक लाने वाले हमारे दिग्गजों के योगदान को याद रखना होगा। अब इसे शताब्दी दशक में लाने की जिम्मेदारी हम पर है: भारतीय वायुसेना के 90वीं वर्षगांठ पर वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी pic.twitter.com/GbsxdgHBbF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2022
पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित किया जा रहा समारोह
पहली बार राष्ट्रीय राजधानी के बाहर वार्षिक दिवस समारोह आयोजित किया गया है। वायु योद्धा ड्रिल शोकेस और हवाई प्रदर्शन के अलावा राफेल, जगुआर, तेजस और मिराज 2000 ‘सेखों’ फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे। वायु सेना स्टेशन पर एक औपचारिक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें वायु सेना प्रमुख वी.आर चौधरी ने सलामी ली।
वायु सेना को सही दिशा में चलाने के लिए पूर्व प्रमुखों को मेरा सलाम और उन्हें मेरा आश्वासन कि मैं सभी वायु योद्धाओं का पूरा समर्थन करता हूं, वायु सेना को और भी ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करूंगा: वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी pic.twitter.com/2TsAcwL0W9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2022
सरकार ने वायुसेना को हथियार प्रणाली शाखा की स्थापना को दी मंजूरी
कार्यक्रम में चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारतीय वायुसेना में अधिकारियों के लिए एक हथियार प्रणाली शाखा की स्थापना को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद वायुसेना में पहली बार एक नयी अभियानगत शाखा बनाई जा रही है। एअर चीफ मार्शल ने दावा किया कि इस शाखा के बनने से सरकार को उड़ान प्रशिक्षण के खर्च में कटौती कर 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की बचत करने में मदद मिलेगी।
#WATCH | The 90th-anniversary celebrations of #IndianAirForce, underway in Chandigarh. IAF chief Air Chief Marshal Vivek Ram Chaudhari also present on the occasion.
(Source: Indian Air Force) pic.twitter.com/e0DXXylz1M
— ANI (@ANI) October 8, 2022
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ वायुसेना अधिकारी मौजूद
कार्यक्रम में पश्चिमी वायु कमान के एअर-ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एअर मार्शल श्रीकुमार प्रभाकरन सहित कई अन्य वरिष्ठ वायुसेना अधिकारी मौजूद थे।
वायुसेना प्रमुख जब आयोजन स्थल पर पहुंचे तो विंग कमांडर विशाल जैन के नेतृत्व में तीन एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टरों ने फ्लाई-पास्ट करते हुए भारतीय ध्वज प्रदर्शित किया।
रक्षामंत्री ने वायु वीरों को दी बधाई
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायु सेना दिवस पर सभी साहसी आईएएफ वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

