अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी को ओवैसी ने बताया आरएसएस का छोटा रिचार्ज

0
96

अयोध्या में 22 तारीख को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जिस प्रकार से पूरे देश में वातावरण राममय में होता चला जा रहा है, उसे देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों को लगता है जिस प्रकार से बीजेपी इसे लेकर अग्रसर हो रही है ,उसका लाभ उसे आगामी लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव में भी मिल जायेगा। ऐसे में विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी भी सॉफ्ट हिंदुत्व पर उतर आई। बीजेपी को अगर राम के भरोसे चुनावी लाभ मिल सकता है ,तो आम आदमी पार्टी ने राम भक्त हनुमान के सहारे चुनावी लाभ लेने की न सिर्फ योजना बनाई बल्कि 22 जनवरी से पूर्व, आज से ही इसे प्रारंभ भी कर दिया ताकि हिंदू मतदाताओं का ध्यान पहले आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम पर चला जाय। आम आदमी पार्टी के इस कार्यक्रम के तहत दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्र में हर महीने के पहले मंगलवार को आम आदमी पार्टी की तरफ से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के विधायक,पार्षद और सभी प्रमुख नेता भाग लेंगे। आम आदमी पार्टी के द्वारा राम भक्त हनुमान के भरोसे चुनावी वैतरणी पार करने के प्रयास को लेकर अब देश की राजनीति गरमाने लगी है।

बीजेपी और आरएसएस से अलग नहीं आम आदमी पार्टी

एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आम आदमी पार्टी को आरएसएस का छोटा रिचार्ज बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनकी सरकार ने यह तय किया है कि वे मंगलवार को सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा पढ़वाएंगे ।मैं ट्वीट कर यह जानना चाहता हूं कि आप बीजेपी से कैसे अलग है? बीजेपी, आरएसएस और आम आदमी पार्टी में कोई अंतर नहीं है। आप भी नरेंद्र मोदी की राह पर ही चल रहे हैं।

इन लोगों ने बिलकिस बानो मामले में चुप्पी बनाई

असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आम आदमी पार्टी को टारगेट करते हुए लिखा कि आरएसएस के छोटा रिचार्ज ने फैसला लिया है कि दिल्ली की हर विधानसभा क्षेत्र में हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन करवाया जाएगा। आपको याद दिला दूं कि इन लोगों ने बिलकिस बानो के मसले पर चुप्पी बनाए रखी थी और कहा था कि वह सिर्फ शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मसलों पर बात करना चाहते हैं। अब वे बताएं कि सुंदरकांड पाठ शिक्षा है या सेहत? असल बात तो यह है कि इन्हें बिल्किस बानो को मिलने वाले इंसाफ से परहेज है। यह आरएसएस के एजेंडे का पूरा साथ दे रहे हैं। हम बाबरी की बात भी ना करें और आप न्यायवे मोहब्बत फलाना – ठिकाना का बाजा बजाते रहो। और साथ में हिंदुत्व को मजबूत करते रहो। वाह!

असुदुदीन ओवैसी के बयान पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का पहले भी ढेर सारे विवादास्पद बयान सामने आते रहे हैं और इसके बाद अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आम आदमी पार्टी के सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा पाठ को लेकर बयानबाजी की है।असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा की आरएसएस के छोटा रिचार्ज ने फैसला लिया है कि दिल्ली की हर विधानसभा क्षेत्र में हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा और यह फैसला 22 जनवरी के उद्घाटन की वजह से लिया गया है। असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान को लेकर आम आदमी पार्टी की विधायक सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी पार्टी विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि मुझे ओवैसी को जवाब देने की जरूरत है।मैं भगवान हनुमान से भी प्रार्थना करूंगा कि वे उन्हें आशीर्वाद दें!किसी भी राजनीतिक दल को सुंदरकांड पाठ जैसी अच्छे कार्यक्रम पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए। यदि कोई आपत्ति जताता है तो यह ठीक नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here