Homeदेशआखिर इजरायल को ओबामा ने क्यों दी चेतावनी ?

आखिर इजरायल को ओबामा ने क्यों दी चेतावनी ?

Published on


न्यूज़ डेस्क 


इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इजरायल को चेतावनी दी है। इजरायल द्वारा गाजा पर की जा रही कुछ कार्रवाई पर ओबामा ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि गाजा में खाने-पानी में कटौती कई पीढ़ियों तक फिलिस्तीनियों के रवैये को सख्त बना सकती है। यही नहीं इस तरह की कार्रवाई इजरायल के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन को भी कमजोर कर सकती है।
                       अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि इजरायल की वह सैन्य रणनीति जो जंग की मानवीय लागतों को नजरअंदाज करती हैं, उनका उल्टा असर हो सकता है। उन्होंने कहा कि गाजा में लोगों के लिए भोजन, पानी और बिजली काटने के इजरायल की सरकार के फैसले से न सिर्फ बढ़ते मानवीय संकट का खतरा है, बल्कि यह पीढ़ियों के लिए फिलिस्तीनी रवैये को और ज्यादा कठोर बना सकता है। साथ ही इजरायल के लिए वैश्विक समर्थन को भी खत्म कर सकता है। उन्होंने कहा कि इजरायल के दुश्मन इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और क्षेत्र में शांति और स्थिरता हासिल करने के दीर्घकालिक प्रयासों को कमजोर कर सकते हैं।
                    हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था। हमलों में 1400 लोगों की जान चली गई थी। हमास के हमलों के जवाब में इजरायल की गाजा पट्टी में बमबारी जारी है। इजरायल लगातार गाजा में बमबारी कर रहा है। इन हमलों में अब तक 5000 फिलिस्तीनियों की जान जा चुकी है। ओबामा ने हमास के हमले की निंदा तो की, लेकिन ऐसे युद्धों में नागरिकों को होने वाले खतरों के बारे में इजरायल को चेताया।
                      ओबामा के अमेरिका के राष्ट्रपति रहते समय अमेरिकी प्रशासन ने इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच शांति समझौता कराने की कोशिश की थी। लेकिन कोशिश नाकाम साबित हुई थी। अमेराका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2021 में राष्ट्रपति बनने के बाद से लंबे समय से रुकी हुई इस बातचीत को फिर से शुरू करने की कोशिश नहीं की। बाइडेन प्रशासन का दावा है कि दोनों पक्ष अड़ियल रुख पर कायम हैं।
                         गाजा का क्षेत्रफल करीब 45 किमी लंबा है। गाजा में 20 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। इस इलाके पर 2007 से हमास राजनीतिक रूप से भी शासन कर रहा है। हमास के हमलों के बाद इजरायल ने गाजा पट्टी में नाकाबंदी कर दी है। ऐसा करने से फिलिस्तीनियों को काफी नुकसान पहुंचा है।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...