Homeदेशमहाशिवरात्रि से पहले हुए दो संप्रदायों के बीच हुए बवाल की वजह...

महाशिवरात्रि से पहले हुए दो संप्रदायों के बीच हुए बवाल की वजह से पांकी में प्रशासन ने शिव बारात बारात निकालने पर लगाई रोक

Published on

  • बीरेंद्र कुमार झा

झारखंड के पलामू के पाकी में बुधवार, 15 फरवरी को हुई हिंसा के बाद आज शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी धारा 144 सख्ती से लागू है।इस बीच अधिकारियों ने शिव बारात नहीं निकालने देने का निर्णय लिया है। ड्रोन से सारी स्थितियों पर नजर रखी जा रही है। पलामू जिला के तमाम बड़े अधिकारी पांकी में कैंप कर रहे हैं। कई दफा बैठक कर ड्यूटी में तैनात अन्य अधिकारी और जवानों को दिशा निर्देश दिया गया है।थाने में दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक की गई है। दोनों ओर से शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई गई है। पांकी में 19 फरवरी तक इंटरनेट को बंद कर दिया गया है।

शिव बारात को निकलने की मनाही

पलामू के डीसी ए दोड्डे,एसपी चंदन सिन्हा, रांची से आए आई पी एस अधिकारी और रैप के अधिकारी समेत कई अधिकारियों ने पांकी के मस्जिद चौक का जायजा लिया और स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान भारी संख्या में जवान मौजूद थे। पूरे इलाके का जायजा और स्थानीय लोगों से बैठक के बाद अधिकारियों ने अलग से बैठक की। इसके बाद अधिकारियों ने पांकी में शिव बारात नहीं निकालने देने का निर्णय लिया।साथ ही शिवरात्रि को लेकर लोगों को भावुक ना होने की सलाह दी गई है।

ड्रोन से रखी जा रही है पूरे इलाके पर नजर

पांकी में महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। विभिन्न थानों की पुलिस के अलावा सुरक्षा बलों की 10 कंपनियों को तैनात किया गया है। इसमें महिला जवानों को भी शामिल किया गया है। पांकी में संवेदनशील इलाके में नजर रखने के लिए कई ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है। पलामू के उपायुक्त खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। कहीं भी ढील नहीं दी जा रही है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this