Homeदेशआदित्य ठाकरे का दावा, बहुत जल्दी गिर जाएगी महाराष्ट्र की एक नागदेव...

आदित्य ठाकरे का दावा, बहुत जल्दी गिर जाएगी महाराष्ट्र की एक नागदेव की सरकार

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

महाराष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है पूर्व मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे सरकार गिरने की भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने कहा कि मैं आपको लिखित में दे रहा हूं कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार गिर जाएगी।इससे पहले शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के नेता और सांसद संजय राउत ने भी ऐसा ही दावा किया था।

आदित्य ठाकरे ने शिंदे और केंद्र सरकार पर बोला हमला

आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह सरकार बिल्डरों और ठेकेदारों की सरकार है। इस सरकार में कोई महिला मंत्री नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र का सारा समर्थन गुजरात के लिए है।आज महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस है, लेकिन गुजरात में दो मुख्यमंत्री हैं ,जिनमें हमारे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हैं।सभी परियोजनाओं को गुजरात में स्थानांतरित कर दिया गया है।

2024 में महाराष्ट्र में बनेगी महाराष्ट्र विकास आघाडी की सरकार

शिव सेना नेता संजय राउत ने एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस पर हमला करते हुए कहा कि मुंबई को अलग करने की कोशिशें हो रही थी, इसलिए वे शिवसेना को बांटना चाहते थे। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि शिवसेना के रहते यह संभव नहीं होता।हम आप से डरते नहीं हैं ।उन्होंने दावा किया कि 2024 विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में महाराष्ट्र विकास आघाडी यहां सत्ता में आएगी।

शिंदे ने बगावत कर उद्धव ठाकरे को किया सत्ता से बाहर

गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे ने अपने कुछ विधायकों को साथ लेकर उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी। जिसके बाद महा विकास आघाडी सरकार अल्पमत में आ गई और उद्धव ठाकरे की सरकार गिर गई। बाद में बीजेपी के समर्थन से एकनाथ शिंदे ने सरकार बनाई और खुद मुख्यमंत्री बने।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this