Homeदेशअमीरो की सूची में अडानी 22 वे पायदान पर खिसक गए !

अमीरो की सूची में अडानी 22 वे पायदान पर खिसक गए !

Published on

अखिलेश अखिल
समय और नियति को कौन जाने ! समय का चक्र किसी इंसान को कभी ऊंचाई पर खड़ा कर देता है तो कभी जमींदोज। समय का यही चक्र तो इंसान नहीं समझता। वह खुद को सबसे ज्यादा बाहुबली और सफल मानता है। लेकिन वह नहीं जानता कि सफलता उसकी बाजू में नहीं है। सफलता तो उस समय में निहित है जो उसके फेवर में खड़ा है। समाया पाला बदलता है और वही इंसान कहाँ चला जाता है किसी को पता भी नहीं चलता। अडानी ने भी खुद को खुदा समझ लिया था लेकिन अब ढेर होते दिख रहे हैं। पहले अमीरों की सूची में अडानी तीसरे पायदान पर खड़े थे अब 20 वे पायदान से भी आउट हो गए हैं।

हिंडेनवर्ग रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ बदल गया। अडानी की तक़दीर बदल गई तो विपक्ष को मोदी सरकार को घेरने का मौक़ा। यह ऐसा हथियार है जो भोथरी होती नहीं दिख रही है। इसमें लम्बी राजनीति है और उसकी परिणति भी। सध गया तो खेला हो सकता है ,चूक गए तो कोई हानि भी नहीं। मोदी सरकार की अभी यही परेशानी है। अमीरो की लिस्ट में अडानी हर दिन गोता खा रहे हैं। पहले तीन से नीचे गिरकर सातवे पायदान पर आये थे। फिर गिरावट हुई और दस वे पायदान पर आये। फिर गिरे और 15 वे पायदान पर सड़क गए और अब 20 से भी आगे चले गए। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट कह रही है कि अडानी अब 22 वे पायदान पर जा चुके हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट यह भी कह रही है कि अडानी का अब ऊपर उठाना आसान नहीं है। आने वाले समय में यह गिरावट और भी जारी रहने वाली है। खबर के मुताबिक फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग बड़ी छलांग लगाकर अमीरों की सूची में 13 वे स्थान पर पहुँच गए हैं।

अभी तक अडानी समूह को सौ अरब डॉलर का नुक्सान हो चुका है। हालत अगर यही तक की होती तो कोई बात नहीं थी। हालत तो इतनी ख़राब है हर रोज अडानी शेयर में भारी गिरावट जारी है और माना जा रहा है कि अडानी की दौलत में भारी गिरावट जारी रहेगी। उधर सरकार परेशान हो चुकी है। बैंक भी परेशान है और एलआईसी भी हताशा की तरफ बढ़ रही है। ऊपर से सरकार के दबाब में बैंक और एलआईसी भले ही कह रहे हो कि अभी चिंता की कोई बात नहीं लेकिन उनके पसीने तो छूट रहे हैं। सरकार विपक्ष का वार झेल रही है और संसद ठप सा हो गया है।

विपक्ष इस मामले की जांच चाहता है लेकिन सरकार मना कर रही है। सरकार जानती है कि अगर जांच शुरू हुई तो कई और कारनामे सामने आ सकते हैं। कई नयी जानकारी सामने सामने आएगी और सरकार की मुसीबत बढ़ेगी। लेकिन सरकार को कुछ करना तो पडेगा .अगर सरकार ने कुछ नहीं किया तो फिर लोकतंत्र मजाक बनकर रह जाएगा और इसके इल्जाम भी सरकार पर ही लगेंगे।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...