Homeदेशअडानी -हिंडेनबर्ग मामल, सुप्रीम कोर्ट ने कहा मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक नहीं...

अडानी -हिंडेनबर्ग मामल, सुप्रीम कोर्ट ने कहा मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

Published on

न्यूज डेस्क
जहां एक तरफ मौजूदा सरकार अधिकतर मीडिया हाउस को अपने कब्जे में किए हुए है और गोदी मीडिया के तहत अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रही है वही सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने आज बड़ी बात कहते हुए साफ किया कि हिंडेनबर्ग ,अडानी से जुड़े मसलों पर मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब तक शीर्ष अदालत अदालत इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन पर अपना आदेश नही सुना देती तब तक रिपोर्टिंग पर पाबंदी नहीं लगाई जा सकती।

बता दें कि आज अडानी मामले पर सुनवाई थी ।सुनवाई के दौरान याचिका करता वकील एम एल शर्मा ने अदालत से अपील की थी कि तत्काल मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाई जानी चाहिए क्योंकि इससे काफी सनसनी फ़ैल रही है ।

मुख्य न्यायाधीश ने शर्मा से कहा, हम कभी भी मीडिया को कोई निषेधाज्ञा जारी नहीं करेंगे.. हम जल्द ही आदेश सुनाएंगे। जब शर्मा ने अनुरोध किया कि मीडिया सनसनी पैदा कर रहा है, तो मुख्य न्यायाधीश ने कहा, उचित तर्क दें, मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक नहीं लगाई जा सकती।

अधिवक्ता एमएल शर्मा ने अपने अनुरोध में कहा कि मीडिया का प्रचार भारतीय शेयर बाजार को प्रभावित कर रहा है और निवेशकों में घबराहट पैदा कर रहा है। शर्मा का आवेदन उनकी जनहित याचिका का एक हिस्सा है, जो हिंडनबर्ग रिपोर्ट विवाद के संबंध में दायर किया गया था।

बता दें कि 17 फरवरी को, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वह हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच के लिए गठित की जाने वाली समिति में शामिल करने के लिए केंद्र द्वारा सुझाए गए विशेषज्ञों के सीलबंद कवर नामों को स्वीकार नहीं करेगा। सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का असर अदानी समूह की कंपनी के शेयर पर पड़ा। शेयर की कीमतें गिर गईं और निवेशकों को भारी नुकसान हुआ।

शीर्ष अदालत ने कहा कि वह विशेषज्ञों का चयन करेगी और पूरी पारदर्शिता बनाए रखेगी, और अगर अदालत केंद्र सरकार द्वारा सुझाए गए नामों को लेती है, तो यह एक सरकार द्वारा गठित समिति होगी। बेंच ने कहा कि अदालत निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी पारदर्शिता चाहती है और वह एक समिति का गठन करेगी ताकि अदालत में विश्वास की भावना बनी रहे।

बता दें कि हिंडेनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयरों में काफी गिरावट दर्ज हुई है अडानी समूह को बड़ा धक्का लगा है ।उसकी पूंजी अब आधी रह गई है ।अडानी दुनिया के धनी लोगो में पहले दूसरे स्थान पर थे जबकि अभी अडानी 26 वे स्थान पर आ गए हैं । अभी तक अडानी समूह की संपत्ति में 12 लाख करोड़ का नुकसान हो गया है । इसके साथ ही भारतीय शेयर बाजार को भी इसी 20 लाख करोड़ का नुकसान हो चुका है ।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...